क्रिकेट से दूर डीजे चेतस की धुन पर थिरकते नजर आए महेंद्र सिंह धोनी, वायरल हो रहा वीडियो

Published : Nov 27, 2022, 10:55 AM IST
क्रिकेट से दूर डीजे चेतस की धुन पर थिरकते नजर आए महेंद्र सिंह धोनी, वायरल हो रहा वीडियो

सार

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट से दूर अपनी वाइफ और फ्रेंड्स के साथ दुबई में चिल करते नजर आ रहे हैं। यहां से उनकी वाइफ ने उनका एक वीडियो भी शेयर किया है।

स्पोर्ट्स डेस्क : महेंद्र सिंह धोनी भले ही पिछले कुछ समय से क्रिकेट से दूर है और केवल इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर वह हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। भले ही धोनी सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं है, लेकिन उनकी वाइफ साक्षी धोनी समय-समय पर उनके और अपने फैंस के लिए धोनी की झलक शेयर करती रहती हैं। जिन्हें देखकर उनके फैंस भी काफी खुश होते हैं। इस बीच में साक्षी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ वीडियो शेयर किए है, जिसमें धोनी डीजे चेतस के साथ थिरकते हुए नजर आ रहे हैं...

साक्षी ने शेयर की इंस्टा स्टोरी
महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन कई सारे वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 4.8 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है, जो उनकी और धोनी की झलक देखने के लिए बेकरार रहते हैं। साक्षी धोनी ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं। वीडियो में एम एस धोनी भी नजर आ रहे हैं और खूब पार्टी करते दिख रहे हैं। उनके साथ वीडियो में हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या भी दिख रहे हैं। इसके अलावा दूसरे वीडियो में धोनी फेमस डीजे चेतस के साथ खड़े हुए नजर आ रहे हैं और खूब इंजॉय कर रहे हैं। इस दौरान धोनी व्हाइट कलर की शर्ट पहने हुए और काफी कूल लग रहे हैं।

जल्द आईपीएल में करेंगे कम बैक
महेंद्र सिंह धोनी आने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे। बता दें कि उनकी कप्तानी ने साल 2020 में चेन्नई सुपर किंग से चौथी ट्रॉफी अपने नाम की थी और इस साल भी धोनी टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे। आजकल धोनी अपनी फिटनेस के लिए कभी बैडमिंटन तो कभी लॉन टेनिस खेलते नजर आते हैं। धोनी के हर अंदाज को देखकर उनके फैंस काफी खुश होते हैं।

यह भी पढ़ें: विराट कोहली के ट्विटर पोस्ट पर फैंस का रिएक्शन- 'भाई ऐसी फोटो मत पोस्ट करो, सुबह-सुबह हो जाता हार्ट अटैक'

IND V/S NZ: रिषभ पंत के फेल होने पर सोशल मीडिया में मीम्स की बाढ़, बीसीसीआई से पूछे जा रहे कई सवाल

PREV

Recommended Stories

Shivam Dube: नहीं मिला फ्लाइट टिकट, ट्रेन के 3rd AC में बैठकर घर पहुंचा T20 वर्ल्ड कप हीरो
T20 WC ट्रॉफी लेकर मंदिर क्यों गए? गौतम गंभीर ने कीर्ति आजाद को दिया मुंहतोड़ जवाब