मर्यादा भूले पाक फैंस ने कहा: शिया मुसलमान होने के कारण हसन अली ने छोड़ा कैच, उनकी पत्नी को भी नहीं छोड़ा

टी20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup 2021) के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ पाकिस्तान (Pakistan) की हार फैंस को हजम नहीं हो रही है। हार के बाद पाक क्रिकेट फैंस गेंदबाज हसन अली और उनकी पत्नी को निशाना बना रहे हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 12, 2021 9:41 AM IST / Updated: Nov 12 2021, 05:12 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) के टी20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup 2021) से बाहर होने का गम पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस को काफी खल रहा है। गुरुवार रात को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं पाकिस्तान टीम का हार के साथ ही इस वर्ल्ड कप का सफर समाप्त हो गया। इस हार के बाद पाकिस्तान फैंस का अपनी टीम की काबिलियत पर से भरोसा उठ गया है। जो फैंस भारत के खिलाफ जीत के बाद टीम की तारीफ करते नहीं थक रहे थे वही फैंस अब टीम को गालियां देने में भी पीछे नहीं है। 

हसन अली और उनकी पत्नी को बनाया जा रहा निशाना: 

पाकिस्तानी गेंदबाज हसन अली सोशल मीडिया पर सबसे अधिक निशाने पर हैं। ऑस्ट्रेलिया पारी के दौरान हसन अली (Hasan Ali) ने मैथ्यू वेड (Mathew Wade) का एक कैच छोड़ दिया था। इसके बाद वेड ने मैच में तूफानी पारी खेलते हुए पाकिस्तान को मैच से बाहर कर दिया था। टीम की हार के बाद पाकिस्तान फैंस इसके लिए हसन अली को ही जिम्मेदार मान रहे हैं। इसी वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर भद्दे कमेंट किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं हसन अली की पत्नी को भी निशाने पर लिया जा रहा है। पाक फैंस टीम का विरोध करते-करते सारी मर्यादाएं भी लांघ रहे हैं। वे हसन की पत्नी को लेकर भी अश्लील कमेंट करने से पीछे नहीं रहे हैं। 

हसन अली को लेकर सोशल मीडिया पर क्या कह रहे हैं फैंस?  

वर्ल्ड कप में हार के बाद फैंस ने हसन अली की टीम के प्रति निष्ठा पर ही सवाल उठा दिए। बड़ी संख्या में फैंस ने कहा है कि हसन अली ने जानबूझकर कैच छोड़ा। उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह शिया मुसलमान हैं। शिया मुसलमान होने के कारण उन्होंने सुन्नी मुसलमानों को शर्मसार करने काम काम किया है। कई फैंस ने तो हसन अली को गद्दार तक कहने में पीछे नहीं रहे। वहीं उनकी पत्नी को लेकर जिस तरह की बातें सोशल मीडिया पर हो रही है उन्हें लिखना भी मुमकिन नहीं है। 

 

 

 

 

 

भारत से है हसन अली की पत्नी: 

हसन अली की पत्नी का नाम सामिया आरजू (Samiya Arzoo) है और वह भारत की रहने वाली हैं। वे मूल रूप से हरियाणा के नूंह जिले के चंदेनी गांव की रहने वाली हैं। उनका परिवार फरीदाबाद में 15 सालों से रहा रहा है। वह अमीरात एयरलाइंस में बतौर फ्लाइट इंजीनियर काम कर रही हैं। सामिया और हसन की शादी दो साल पहले हुई थी। 

यह भी पढ़ें: 

T20 WC 2021, पहला सेमीफाइनल, इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: 10 फोटो में देखें डिफंडिंग की खिलाड़ी की जीत का सफर

विराट-अनुष्का की बेटी को रेप की धमकी देने वाला सॉप्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार, वजह जानकर आप रह जाएंगे हैरान 

Akshay Karnewar: उज्जवल है भारत का भविष्य, आ गया सबसे 'किफायती' गेंदबाजी

Read more Articles on
Share this article
click me!