PCB ने ठुकराया बांग्लादेश का प्रस्ताव, एक टेस्ट पाकिस्तान में तो दूसरा ढाका में खेलने का मिला था प्रपोजल

Published : Jan 05, 2020, 02:31 PM IST
PCB ने ठुकराया बांग्लादेश का प्रस्ताव, एक टेस्ट पाकिस्तान में तो दूसरा ढाका में खेलने का मिला था प्रपोजल

सार

बांग्लादेश को 18 जनवरी से पाकिस्तान का दौरा करना है जिसमें दो टेस्ट और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाने हैं। लेकिन यह दौरान अब भी अनिश्चित ही है क्योंकि बीसीबी अधिकारियों ने कहा कि वे पाकिस्तान में केवल टी20 श्रृंखला ही खेलेंगे, टेस्ट मैच नहीं।  

कराची: बांग्लादेश ने इस शर्त पर पाकिस्तान में एक टेस्ट मैच खेलने पर सहमति जतायी है कि आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप का दूसरा मैच ढाका में आयोजित किया जाये लेकिन इस प्रस्ताव को पीसीबी ने ठुकरा दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारी ने कहा कि बोर्ड ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के प्रस्ताव को ठुकरा दिया और स्पष्ट किया है कि दोनों टेस्ट पाकिस्तान की घरेलू श्रृंखला का हिस्सा हैं और वे वहीं पर खेले जाने चाहिये।

अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘‘यह हैरानी भरा है कि बीसीबी एक टेस्ट में पाकिस्तान में और दूसरा बांग्लादेश में खेलना चाहता है। ’’ बांग्लादेश को 18 जनवरी से पाकिस्तान का दौरा करना है जिसमें दो टेस्ट और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाने हैं। लेकिन यह दौरान अब भी अनिश्चित ही है क्योंकि बीसीबी अधिकारियों ने कहा कि वे पाकिस्तान में केवल टी20 श्रृंखला ही खेलेंगे, टेस्ट मैच नहीं।

बांग्लादे के प्रस्ताव को इनकार किया गया-

बांग्लादेश पहले पाकिस्तान में तीन टी20 मैच खेलना चाहता था लेकिन फिर उसने फैसला किया कि वे सुरक्षा हालात का जायजा लेने के बाद निर्णय करेंगे कि वे टेस्ट श्रृंखला खेलेंगे या नहीं। पीसीबी ने हालांकि तटस्थ स्थल पर टेस्ट मैचों की मेजबानी करने से इनकार कर दिया था। पीसीबी अधिकारी ने कहा, ‘‘पाकिस्तान में एक टेस्ट और एक टेस्ट बांग्लादेश में कराने का प्रस्ताव उठाया गया था लेकिन इससे इनकार कर दिया गया। ’’

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 20 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच? जानिए पूरा शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 19 May 2026: LSG vs RR कल का मैच कौन जीता? IPL 64वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच