लंबी बातचीत के बाद माने खिलाड़ी, 22 नवंबर से भारत खेलेगा पहला डे-नाइट टेस्ट मैच

Published : Oct 29, 2019, 06:46 PM IST
लंबी बातचीत के बाद माने खिलाड़ी, 22 नवंबर से भारत खेलेगा पहला डे-नाइट टेस्ट मैच

सार

भारत और बांग्लादेश के बीच 22 से 26 नवंबर तक यहां खेला जाने वाला श्रृंखला का दूसरा टेस्ट क्रिकेट मैच दिन-रात्रि में खेला जाएगा। बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने मंगलवार को इस टेस्ट को लेकर लग रही अटकलों को विराम देते हुए यह जानकारी दी।  

कोलकाता. भारत और बांग्लादेश के बीच 22 से 26 नवंबर तक यहां खेला जाने वाला श्रृंखला का दूसरा टेस्ट क्रिकेट मैच दिन-रात्रि में खेला जाएगा। बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने मंगलवार को इस टेस्ट को लेकर लग रही अटकलों को विराम देते हुए यह जानकारी दी।

कई मीटिंग के बाद तैयार हुए खिलाड़ी
गांगुली ने इस टेस्ट को गुलाबी गेंद से खेलने का प्रस्ताव बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के सामने रखा था। बांग्लादेश के खिलाड़ी हालांकि पहले इसके लिए तैयार नहीं थे लेकिन बोर्ड के साथ कई दौर की बैठकों के बाद वे दिन-रात्रि में टेस्ट खेलने को तैयार हो गये। गांगुली ने कहा, ‘‘ यह अच्छी पहल है। टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने की जरूरत है। मैं और मेरी टीम ने इसके लिए काफी मेहनत की। हम विराट (कोहली) का भी शुक्रिया करना चाहेंगे कि वह इसके लिए तैयार हुए।’’

मैच के दौरान ओलंपिक पदक जीतने वालों का होगा सम्मान
इस टेस्ट मैच के दौरान अभिनव बिंद्रा, एमसी मेरीकोम और पीवी सिंधू जैसे दिग्गज ओलंपिक पदक विजेताओं को आमंत्रण कर उन्हें सम्मानित करने की योजना हैं। गांगुली चाहते है कि जिस तरह आस्ट्रेलिया में वार्षिक ‘पिंक टेस्ट’ (दिन-रात्रि) टेस्ट मैच का आयोजन होता है उसी तरह ईडन गार्डन में भी सालाना तौर पर दिन-रात्रि टेस्ट मैच का आयोजन हो। भारतीय क्रिकेटर लंबे समय से टेस्ट मैच को दिन-रात्रि में खेलने से बचते रहे लेकिन गांगुली ने शुक्रवार को कहा था कि कप्तान विराट कोहली दिन-रात्रि टेस्ट खेलने के विचार से सहमत हैं और निकट भविष्य में इसका आयोजन हो सकता है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday’s Cricket Match, ZIM vs AUS: कल का मैच कौन जीता, T20 World Cup Result जिम्बाब्बे vs ऑस्ट्रेलिया
Ind vs Pak T20 Match: अभिषेक शर्मा पर पाकिस्तानी क्रिकेटर का भद्दा कमेंट, मैच से पहले ऐसा क्या कहा?