- Home
- Sports
- Cricket
- ईशान किशन ने दिखाया बल्ले का दम, 46 गेंदों में ठोके नाबाद 80 रन 'वाइल्ड चाइल्ड' से ऐसे बदला खेल
ईशान किशन ने दिखाया बल्ले का दम, 46 गेंदों में ठोके नाबाद 80 रन 'वाइल्ड चाइल्ड' से ऐसे बदला खेल
Ishan Kishan Asian Games 2026: ईशान किशन ने एशियन गेम्स 2026 सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 46 गेंदों में नाबाद 80 रन बनाए। जानें उनके करियर, कप्तानी और 'वाइल्ड चाइल्ड' से बदले अंदाज की कहानी।

Asian Games 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में श्रीलंका के खिलाफ जब अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन जैसे "धुरंधर" खिलाड़ियों का बल्ला खामोश रहा, उस वक्त बिहार के 'बुबआ' ईशान किशन ने टीम को संभालते हुए बल्ले का दम दिखाया और महज 46 गेंदों में नाबाद 80 रन की शानदार पारी खेली। बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं जब ईशान अकेले टीम को संभाला है। सितंबर महीने में दलीप ट्रॉफी फाइनर में ईस्ट जोन के कैप्टन के रूप में उन्होंने 270 रनों बनाए थे, जिसमें 30 चौकों के साथ 7 छक्के शामिल थे।

ईशान किशन भले 2026 में अपनी बैटिंग से दर्शकों का ध्यान खींच रहे हो लेकिन पिछले कुछ सालों में उनकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आऐ। विकेटकीपर बल्लेजबाज ने टीम इंडिया से बाहर होने के दौर देखा, घरेलू क्रिकेट टीम में वापसी की। दिलचस्प बात है कि यह कि कुछ समय ईशान ने खुद अपने पुराने अंदाज को "वाइल्ड चाइल्ड" कहा था।
एक इंटरव्यू के दौरान ईशान ने खुद की उतना उस बच्चे से की थी, जो अग्रेशन पर विश्वास करता था लेकिन झारखंड की कप्तानी संभालने के बाद उनके खेल और सोच में बड़ा अंतर आया। टीम की जिम्मेदारी ने उन्हें शांत रहना सिखाया और वह अग्रेसिव-वाइल्ड चाइल्ड से हटकर ज्यादा समझदार हुए हैं। एक वक्त था जब टीम के अनुभवी खिलाड़ियों पर निर्भर पर रहते थे लेकिन धीरे-धीरे उन्हें अहसास हुआ कि आगे बढ़कर खुद को संभालने की जिम्मेदारी खुद की है।
ईशान किशन ने करियर की शुरआत झारखंड की ओर से खेलते हुए की थी। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग ने उन्हें जल्द ही भारतीय क्रिकेट के उभरते खिलाड़ियों में शामिल किया। 2016 में ईशान ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कप्तानी की थी। इसके बाद घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में उनके प्रदर्शन ने उन्हें राष्ट्रीय टीम के करीब पहुंचाया।IPL में गुजरात लायंस के बाद मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए ईशान ने अपनी पहचान मजबूत की। 2021 में उन्हें भारत की टी20 टीम में जगह मिली और बाद में वनडे क्रिकेट में भी मौका मिला। भारत के लिए उनकी सबसे यादगार पारियों में से एक दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में दोहरा शतक रही। उन्होंने सिर्फ 126 गेंदों में 210 रन बनाकर रिकॉर्ड कायम किया था।

