40 साल पुराने जिस रिकॉर्ड को रोहित और विराट नहीं तोड़ सके उसे ऋषभ पंत ने एक झटके में किया धराशाई

Published : Mar 13, 2022, 07:20 PM ISTUpdated : Mar 13, 2022, 07:22 PM IST
40 साल पुराने जिस रिकॉर्ड को रोहित और विराट नहीं तोड़ सके उसे ऋषभ पंत ने एक झटके में किया धराशाई

सार

मैच के दूसरे दिन भारत ने श्रीलंकाई पारी को 27 मिनट में ही समेट दिया। दूसरे दिन श्रीलंका ने 86/6 से आगे खेलना शुरू किया। भारत ने ज्यादा समय नहीं गंवाते हुए श्रीलंका को 109 के स्कोर पर ऑल ऑउट कर दिया। पहली पारी के आधार पर भारत को 143 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल हुई है। 

स्पोर्ट्स डेस्क: श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने इतिहास रच दिया। भारत की दूसरी पारी में पंत ने तूफानी अर्धशतक जमाते हुए टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इसी के साथ वे टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 

पंत ने कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा 

ऋषभ पंत ने श्रीलंकाई गेंदबाजी आक्रमण की जोरदार धुनाई करते हुए केवल 28 गेंदों में 50 रन ठोक दिए। इसके साथ ही पंत ने कपिल देव (Kapil Dev) का 40 साल पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। इससे पूर्व भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक जमाने का रिकॉर्ड कपिल देव के नाम दर्ज था। कपिल ने 1982 में पाकिस्तान के खिलाफ 30 गेंदों में ही अर्धशतक जमाया था। अब जाकर उनका ये रिकॉर्ड पंत ने तोड़ा है। 

यह भी पढ़ें: IND vs SL: जसप्रीत बुमराह ने श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में रच दिया इतिहास

टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड 

गेंद - बल्लेबाज - बनाम - स्थान - साल 

28 ऋषभ पंत बनाम श्रीलंका बेंगलुरु 2022
30 कपिल देव बनाम पाक कराची 1982
31 शार्दुल ठाकुर बनाम इंग्लैंड ओवल 2021
32 वीरेंद्र सहवाग बनाम इंग्लैंड चेन्नई 2008 

श्रीलंका के खिलाफ मजबूत स्थिति में भारत 

मैच के दूसरे दिन भारत ने श्रीलंकाई पारी को 27 मिनट में ही समेट दिया। दूसरे दिन श्रीलंका ने 86/6 से आगे खेलना शुरू किया। भारत ने ज्यादा समय नहीं गंवाते हुए श्रीलंका को 109 के स्कोर पर ऑल ऑउट कर दिया। पहली पारी के आधार पर भारत को 143 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल हुई है। 

भारतीय टीम ने पहली पारी में 252 रन बनाए थे। श्रीलंका की ओर से इस पारी में एंजेलो मैथ्यूज ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर 21 रनों का रहा जो निरोशन डिकवेला ने बनाया। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट लिए। वहीं अश्विन और शमी के आते में 2-2 विकेट आए। 

यह भी पढ़ें: 

IND vs SL 2nd Test: भारत ने श्रीलंकाई पारी को दूसरे दिन 27 मिनट में ही समेटा, जसप्रीत बुमराह ने बरपाया कहर

IND v SL 2nd Test: मैच के पहले ही दिन गिरे 16 विकेट, बल्लेबाजों की नाकामी को गेंदबाजों ने धोया

भारत की इस सबसे अनुभवी महिला गेंदबाज ने रच दिया इतिहास

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 7th April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 6th April 2026: KKR vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 12वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच