परिवार के साथ सर्कस देखने पहुंचे रोहित, बेटी समायरा के साथ शूट किया क्यूट वीडियो

Published : Dec 28, 2019, 11:51 PM IST
परिवार के साथ सर्कस देखने पहुंचे रोहित, बेटी समायरा के साथ शूट किया क्यूट वीडियो

सार

रोहित परिवार के साथ जियो वर्ल्ड देखने पहुंचे थे, जहां उन्होंने समायरा को पूरे सर्कस की सैर कराई। इस दौरान सर्कस के जौकर भी समायरा से हाथ मिलाने पहुंचे। सर्कस के खिलौने और जोकर देखकर समायरा हैरान थी।

मुंबई. टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा इन दिनों परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। लंबे समय के बाद रोहित को भारतीय टीम मैनेजमेंट ने क्रिकेट से आराम दिया है, जिसके बाद रोहित अब श्रीलंका के खिलाफ होने वाली T-20 सीरीज का भी हिस्सा नहीं होंगे। रोहित इस समय अपने परिवार के साथ जमकर मस्ती कर रहे हैं। खासकर बेटी समायरा के साथ रोहित की बॉन्डिंग शानदार और छुट्टियों में रोहित अपनी बेटी के साथ खूब मस्ती कर रहे हैं। 

इसी कड़ी में रोहित परिवार के साथ जियो वर्ल्ड देखने पहुंचे थे, जहां उन्होंने समायरा को पूरे सर्कस की सैर कराई। इस दौरान सर्कस के जौकर भी समायरा से हाथ मिलाने पहुंचे। सर्कस के खिलौने और जोकर देखकर समायरा हैरान थी। रोहित ने इस पूरी घटना का वीडियो भी शूट कराया है, जिसमें समायरा के क्यूट रिएक्शन दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में रोहित की पत्नी रितिका सचदेह भी उनके साथ हैं। रोहित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है। 

 

बेटी समायरा के आने के बाद से रोहित के लिए 2019 का साल शानदार रहा है। हिटमैन ने तीनो फॉर्मेट में लगातार रन बनाए हैं और कई वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़े हैं। शायद यही वजह है कि टीम मैनेजमेंट ने न्यूजीलैंड दौरे से ठीक पहले रोहित को आराम दिया है, ताकि रोहित तरोताजा होकर न्यूजीलैंड पहुंचें और वहां भी बल्ले से शानदार प्रदर्शन करें।    
 

PREV

Recommended Stories

Vaibhav Sooryavanshi Record: यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए वैभव सूर्यवंशी
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 20 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच? जानिए पूरा शेड्यूल