31 की हुईं साक्षी, माही ने खास अंदाज में विश किया बर्थडे

Published : Nov 19, 2019, 08:16 PM ISTUpdated : Nov 19, 2019, 10:02 PM IST
31 की हुईं साक्षी, माही ने खास अंदाज में विश किया बर्थडे

सार

साक्षी को अक्सर स्टेडियम में धोनी को सपोर्ट करते हुए देखा गया है। अपनी बेटी जीवा के साथ साक्षी हर मैच में धोनी को चीयर करने पहुंच जाती हैं। जीवा के आने के बाद धोनी और साक्षी के जीवन में नया अध्याय जुड़ा है।

नई दिल्ली. पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी 31 साल की हो चुकी हैं। साक्षी के बर्थडे पर धोनी ने खास अंदाज में उनको जन्मदिन की बधाई दी। धोनी ने साक्षी को केक खिलाते हुए जन्मदिन की बधाई दी। इसके साथ ही धोनी और साक्षी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो किसी शूट का है। इस वीडियो में धोनी और साक्षी के बीच अच्छी केमेस्ट्री दिख रही है। धोनी और साक्षी ने साल 2010 में शादी की थी। 

साक्षी को अक्सर स्टेडियम में धोनी को सपोर्ट करते हुए देखा गया है। अपनी बेटी जीवा के साथ साक्षी हर मैच में धोनी को चीयर करने पहुंच जाती हैं। जीवा के आने के बाद धोनी और साक्षी के जीवन में नया अध्याय जुड़ा है। धोनी मैच के बाद अक्सर जीवा के साथ मस्ती करते नजर आते हैं। 

महेन्द्र सिंह धोनी वर्ल्डकप के बाद से ही लगातार भारतीय टीम से बाहर हैं। धोनी की वापसी को लकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, पर कुछ समय पहले ही धोनी का प्रैक्टिस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद धोनी की वापसी के कयास लगाए जा रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि धोनी T-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।  

PREV

Recommended Stories

IPL Released Players: IPL 2027 ऑक्शन से पहले इन 6 स्टार्स का आउट होना पक्का!
GT vs CSK Live Streaming: फ्री में कहां और कैसे देखें धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स का लाइव मैच?