Amazing Facts: 2 बार 1 ओवर में बने 43 रन, जानें कब फेंकी गई 1 ओवर में 22 गेंद, 10 बार लगे लगातार 6 छक्के

क्रिकेट को आश्चर्य और अचंभे का गेम कहा जाता है। कब कौन सा आश्चर्य सामने आ जाए कहा नहीं जा सकता। रितुराज गायकवाड़ (Rituraj Gaikwad) ने 1 ओवर में 7 छक्के जड़ने के साथ 43 रन बनाने का चमत्कार किया। इससे पहले भी एक बार 1 ओवर में 43 रन बन चुके हैं।
 

Manoj Kumar | Published : Dec 4, 2022 4:01 AM IST

Amazing Facts In Cricket. रितुराज गायकवाड़ ने 1 ओवर में 7 छक्के जड़ने का चमत्कार किया तो उसी ओवर में 43 रन बनाने का कारनामा भी कर दिखाया। क्रिकेट के इतिहास में यह दूसरा मौका था जब 1 ओवर में 43 रन बन गए। लेकिन क्या आप जानते हैं क्रिकेट में एक ऐसा भी चमत्कार है, जिस पर किसी को सहसा विश्वास ही नहीं होगा। जी हां, 1 ओवर में 22 गेंदे डाली गई थी और उस ओवर में कुल 77 रन बने थे। तो है न आश्चर्य की बात। आइए आपको इन अमेजिंग फैक्ट्स के अलावा यह भी बताते हैं कि क्रिकेट के इतिहास में 10 बार 1 ओवर में 6 छक्के भी लग चुके हैं। जानें यह लाजवाब फैक्ट्स...

पहले जानें रितुराज गायकवाड़ का चमत्कार
महाराष्ट्र के कप्तान रितुराज गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ऐसा कारनामा कर दिखाया जो क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हो सका है। लिस्ट ए क्रिकेट में गायकवाड़ ने यूपी के खिलाफ पारी के 49वें ओवर में कुल 7 छक्के मारे और 1 ओवर में 43 रन बनाने का कीर्तिमान स्थापित कर दिया। रितुराज ने 109 गेंद पर शतक बनाया लेकिन अगली 50 गेंदों पर 120 रन ठोंक डाले। रितुराज ने 220 रनों की पारी में 16 छक्के जड़े और यूपी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

2018 में भी बने थे 43 रन 
अब आप सोच रहे होंगे कि रितुराज गायकवाड़ ने पहली बार 1 ओवर में 43 रन कूटने का कीर्तिमान बनाया है तो आप गलत हैं। क्योंकि 2018 में न्यूजीलैंड के फोर्ड ट्रॉफी ने नादर्न डिस्ट्रिक्ट की तरफ से सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के बॉलर लुडिक के 1 ओवर में 43 रन ठोंके थे। दोनों पारियों में सिर्फ दो अंतर थे। पहला यह कि रितुराज ने 7 छक्के जड़े और फोर्ड ने 6 छक्के और 1 चौका मारा था। दूसरा यह रितुराज के खिलाफ यूपी के बॉलर ने 1 नो बॉल डाली थी जबकि फोर्ड के खिलाफ कुल 2 नो बॉल डाली गई थी। रितुराज ने 7 छक्के और 1 नो बॉल रन की बदौलत 43 रन बटोरे। वहीं फोर्ड ने 6 छक्के, 1 चौका और 1 सिंगल सहित 2 नो बॉल के रन से 43 रन बनाए। 

क्रिकेट इतिहास में 10 बार लगे 1 ओवर में छक्के

अब जानिए 1 ओवर में कैसे बने 77 रन
यह बिल्कुल हैरानी की बात है कि 1 ओवर में 22 गेंद डाल दी जाए और सामने वाली टीन 77 रन बना डाले लेकिन यह सच है और ऐसा क्रिकेट की दुनिया में हो चुका है। बात 1990 की है और कारनामा न्यूजीलैंड में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में हुआ था। तब न्यूजीलैंड के बैट्समैन ली जर्मोन ने शेल ट्रॉफी के दौरान केंटरबरी की ओर से खेलते हुए यह करिश्मा किया था। तब गेंदबाज बर्ट ने ओवर डालना शुरू किया और शुरू की 17 गेंदों में से सिर्फ 1 गेंद ही लीगल थी। बाकी की गेंदे या वाइड बॉल या फिर नो बॉल रहीं। बर्ट ने कुल 22 गेंद डालने के बाद वह ओवर खत्म किया। वहीं जर्मोने ने कुल 8 छक्के जड़े। हां यह अलग बात है कि सभी छक्के लगातार नहीं थे लेकिन उस ओवर में कुल 77 रन बन गए जो आज भी अनब्रेकेबल है।

यह भी पढ़ें

IND Vs BAN: वनडे सीरीज से एक दिन पहले टीम इंडिया को झटका, चोटिल शमी हुए इमोशनल; इस गेंदबाज को मिला मौका
 

Share this article
click me!