शुभमन गिल का कमाल: सबसे कम उम्र में दोहरा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी, जानें किसने कितनी उम्र में बनाई डबल सेंचुरी

Published : Jan 18, 2023, 07:40 PM ISTUpdated : Jan 18, 2023, 08:33 PM IST
शुभमन गिल का कमाल: सबसे कम उम्र में दोहरा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी, जानें किसने कितनी उम्र में बनाई डबल सेंचुरी

सार

भारत के दो युवा खिलाड़ियों के बीच ओपनिंग पेयर के लिए जंग छिड़ी तो दोनों ने गजब का रिस्पांस किया। ईशान किशन (Ishan Kishan) ने सिर्फ 24 साल की उम्र में दोहरा शतक लगाकर दावेदारी ठोंकी तो उनके चार वनडे बाद ही शुभमन गिल (Shubhman Gill) ने 23 साल की उम्र में ही दोहरा शतक जड़ दिया।  

Shubhman Gill Double Century. हाल ही में खत्म हुई श्रीलंका सीरीज के दौरान जब दोहरा शतक जड़ने वाले ईशान किशन की जगह कैप्टन रोहित शर्मा ने शुभमन गिल को टीम में मौका दिया तो सोशल मीडिया परल इस फैसले का जमकर विरोध हुआ। यूजर्स ने कहा कि ईशान जैसे खिलाड़ी को बाहर रखना बड़ी नाइंसाफी है। लेकिन शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज में 1 हाफ सेंचुरी और 1 सेंचुरी जड़कर कैप्टन के फैसले पर मुहर लगाई। लेकिन न्यूजीलैंड खिलाफ दोहरा शतक लगाकर गिल ने तो मानों अपनी दावेदारी पर मजबूत ठप्पा लगा दिया। इसके साथ ही गिल सबसे कम उम्र में डबल सेंचुरी जड़ने वाले खिलाड़ी भी बन गए। आइए जानते हैं भारत के लिए किस खिलाड़ी किस उम्र में दोहरा शतक जमाया है...

जानें किस उम्र में किसने जड़ी डबल सेंचुरी

  • 2023 में शुभमन गिल- 23 साल 132 दिन की उम्र में न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक बनाया
  • 2022 में ईशान किशन ने 24 साल 145 दिन में बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक लगाया
  • 2013 में रोहित शर्मा ने 26 साल 186 दिन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोहरा शतक लगाया
  • 2014 में रोहित शर्मा ने 27 साल 197 दिन में श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक लगाया
  • 2018 में फखर जमान ने 28 साल 101 दिन में जिम्बाबवे के खिलाफ दोहरा शतक जमाया

कैसी रही शुभमन गिल की पारी
शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 149 गेंद पर 208 रनों की बड़ी पारी खेली है। गिल ने 139 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं जो किसी भी दोहरा शतक बनाने वाले बल्लेबाज से बेहतर है। इस पारी में शुभमन गिल ने 9 छक्के और 19 चौके जड़े हैं यानि इस बल्लेबाज ने 130 रन सिर्फ चौके और छक्के से बनाए हैं। गिल ने पहले 50 रन छक्के मारकर पूरे किए। इसके बाद सेंचुरी जड़ने में भी सिक्स मारा। 150 रन पहुंचने के लिए भी गिल सिक्स का सहारा लिया और 200 रन बनाने से पहले तो लगातार 3 छक्के जड़े। यह किसी भी बल्लेबाज का सबसे जिगर वाला खेल रहा जहां उन्होंने हाफ सेंचुरी से लेकर डबल सेंचुरी तक सिर्फ छक्के ही जड़े।

यह भी पढ़ें

Shubhman Gill: 23 साल की उम्र में दोहरा शतक जड़कर तोड़े कई रिकॉर्ड, वनडे में सबसे तेज 1000 रन भी पूरे किए
 

PREV

Recommended Stories

'ऑस्ट्रेलिया कमजोरों के लिए नहीं...', हार के बाद बेन स्टोक्स बौखलाए, क्रिकेट जगत में आया भूचाल
IND vs SA T20i में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-5 बल्लेबाज