Virat Kohli Catch: भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार कैच लपककर न्यूजीलैंड को सातवां झटका दिया। ईडन पार्क में जारी इस मुकाबले के लाइव स्कोर, बड़े अपडेट और ROKO के प्रदर्शन से जुड़ी हर खबर यहां पढ़ें।
IND vs NZ Live Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। विराट कोहली और रोहित शर्मा यानी ‘ROKO’ की जोड़ी को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। इसी बीच विराट कोहली ने मैदान पर अपनी शानदार फील्डिंग का नमूना पेश करते हुए एक खतरनाक कैच लपका, जिससे न्यूजीलैंड को सातवां झटका लगा। विराट के इस शानदार कैच ने भारतीय फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया। मुकाबले में टीम इंडिया की नजर न्यूजीलैंड को कम से कम स्कोर पर रोकने और सीरीज में जीत के साथ शुरुआत करने पर है।
ऑकलैंड में ROKO का क्रेज, फैंस को बड़ी पारियों का इंतजार
रोहित शर्मा और विराट कोहली की मौजूदगी ने पहले वनडे का रोमांच दोगुना कर दिया है। भारतीय फैंस को उम्मीद है कि दोनों अनुभवी बल्लेबाज अपने पुराने अंदाज में नजर आएंगे और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाएंगे। खासकर विराट कोहली ने फिल्डिंग में भी जान डाल दी और शानदार कैच लपका। इस कैच के बाद न्यूजीलैंड को सातवां झटका लगा। विराट की इस फुर्ती और शानदार फील्डिंग ने एक बार फिर साबित किया कि वह मैदान पर हर विभाग में टीम के लिए अहम योगदान दे सकते हैं। अब उनसे बल्लेबाजी में भी ऐसी ही उम्मीद हैं।
शुभमन गिल के हाथों में कप्तानी की जिम्मेदारी
पहले मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं। सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में गिल टीम की कमान संभालेंगे, जबकि आखिरी दो मुकाबलों में श्रेयस अय्यर कप्तानी की जिम्मेदारी निभाएंगे। रोहित और विराट जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी से भारतीय बल्लेबाजी क्रम को मजबूती मिली है। इसके अलावा केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी भी टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं।
और पढे़ं- IND vs NZ: कोहली-रोहित की होगी कड़ी परीक्षा! ये 3 कीवी गेंदबाज रोक सकते हैं RO-KO का तूफान
टी20 सीरीज की जीत से टीम इंडिया के हौसले बुलंद
वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से अपने नाम की थी। अब टीम इंडिया वनडे फॉर्मेट में भी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। इस सीरीज का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है, क्योंकि इसे 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। दोनों टीमें अपनी रणनीति और खिलाड़ियों के संयोजन को परखने की कोशिश करेंगी।
क्या जीत के साथ आगाज करेगी टीम इंडिया?
ईडन पार्क में मौजूद दर्शकों को रोहित शर्मा और विराट कोहली से बड़ी पारियों की उम्मीद है। भारतीय टीम जहां जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज में बढ़त बनाना चाहेगी, वहीं न्यूजीलैंड अपने घरेलू मैदान पर मजबूत चुनौती पेश करने के इरादे से उतरेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि ROKO का अनुभव टीम इंडिया को जीत दिलाता है या न्यूजीलैंड पहले वनडे में बाजी मारकर सीरीज में बढ़त बना लेता है।




