Female Cricketer of the Year: स्मृति मंधाना को आईसीसी ने 'महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर' पुरस्कार से नवाजा

Published : Jan 24, 2022, 04:25 PM ISTUpdated : Jan 24, 2022, 04:54 PM IST
Female Cricketer of the Year: स्मृति मंधाना को आईसीसी ने 'महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर' पुरस्कार से नवाजा

सार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) को आईसीसी ने साल 2021 के लिए 'महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर' (Women's Cricketer of the Year) पुरस्कार से नवाजा है। 

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Womens Cricket Team) की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) को आईसीसी ने साल 2021 के लिए 'महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर' (Women's Cricketer of the Year) पुरस्कार से नवाजा है। 

22 मैचों में ठोके 855 रन 

बाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज ने इंग्लैंड के टैमी ब्यूमोंट, दक्षिण अफ्रीका के लिजेल ली और आयरलैंड के गैबी लुईस को हराकर यह सम्मान हासिल किया। भारतीय महिला टीम के लिए 2021 एक कठिन साल रहने के बावजूद स्मृति का बेहतरीन प्रदर्शन जारी रहा। साल 2021 में उन्होंने 22 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 38.86 की औसत से 1 शतक और 5 अर्धशतकों के साथ 855 रन बनाए। 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार रहा प्रदर्शन 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में जहां भारत ने घर में आठ में से सिर्फ दो मैच जीते थे, उसमें स्मृति ने दोनों जीत में प्रमुख भूमिका निभाई थी। भारत ने दूसरे एकदिवसीय मैच में 158 रनों का पीछा किया, जिसमें उन्होंने नाबाद 80 रन बनाए और अंतिम टी 20 मैच जीतने के लिए नाबाद 48 रन बनाए। 

स्मृति ने इसके बाद ब्रिस्टल में इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट की पहली पारी में 78 रन की शानदार पारी खेली जो ड्रॉ पर समाप्त हुआ। उन्होंने वनडे सीरीज में भारत की एकमात्र जीत में 49 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। टी20 सीरीज में उनकी 15 गेंदों में 29 और अर्धशतक व्यर्थ गया, हालांकि भारत दोनों मैचों में हार गया और भारतीय टीम सीरीज 2-1 से हार गंवा दी। 

स्मृति ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। दौरे की शुरुआत वनडे सीरीज से हुई थी, जहां उन्होंने दूसरे मैच में 86 रन बनाए। उन्होंने एकमात्र टेस्ट (अपने करियर का पहला) में एक शानदार शतक बनाया। उसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। उन्होंने अंतिम टी20 मैच में वर्ष का अपना दूसरा टी20 अर्धशतक बनाया, हालांकि भारत सीरीज 0-2 से हार गया था। 

यह भी पढ़ें: 

ICC Mens ODI Cricketer of The Year: बाबर आजम बने साल 2021 के सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर

रोहित शर्मा या केएल राहुल नहीं, इस खिलाड़ी को टीम इंडिया का नया टेस्ट कप्तान बनाना चाहते हैं शोएब अख्तर

पूर्व स्पिनर शेन वॉर्न ने विराट को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- "टेस्ट कप्तान के पद से इस्तीफा देते देख दुख हुआ"

PREV

Recommended Stories

Kal Ka Match Kon Jeeta, 7 April 2026: Who Won Yesterday's IPL Match RR vs MI, जानें 13वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 8th April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल