T20 World Cup 2021 IND vs SCO: लगातार 2 जीत के बाद सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के सपोर्ट में आए फैंस

टी20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup 2021) में शुक्रवार रात खेले गए मुकाबले में भारत ने स्कॉटलैंड (India Vs Scotland) को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद क्रिकेट फैंस ने टीम की तारीफ में कसीदे पढ़ने शुरू कर दिए। जो फैंस शुरुआती दो में हार के बाद टीम इंडिया को कोस रहे थे वे अब टीम का मनोबल बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 5, 2021 7:28 PM IST / Updated: Feb 05 2022, 03:23 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क- टी20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup 2021) में भारतीय क्रिकेट टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को एक बार फिर से पंख लग गए हैं। शुक्रवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में 81 गेंद शेष रहते बड़े अंतर से जीत हासिल करने के बाद अब टीम पहले से बेहतर स्थिति में है। टॉस हारकर पहले खेलने उतरी स्कॉटलैंड टीम 85 रनों पर सिमट गई। भारतीय टीम ने मात्र 39 गेंदों में आसानी से लक्ष्य हासिल कर टी20 वर्ल्ड कप 2021 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। 

 

Latest Videos

 

सोशल मीडिया पर सपोर्ट में आए फैंस

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2021 में शुरुआती दोनों मुकाबले हारने के बाद टीम इंडिया को फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ा था। तब सोशल मीडिया पर टीम की जमकर कोसा जा रहा था। लेकिन अब जैसे ही टीम ने 2 मैचों में जीत दर्ज की फैंस का भरोसा फिर से टीम के प्रति जाग गया। शुक्रवार को स्कॉटलैंड पर जीत दर्ज करने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने कुछ इस तरह टीम का हौसला बढ़ाया। 

 

 

सोशल मीडिया पर ज्यादातर क्रिकेट फैंस दुआ कर रहे हैं कि अफगानिस्तान टीम अपने अगले मुकाबले में न्यूजीलैंड को हरा दे। न्यूजीलैंड के हारते ही टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना काफी बढ़ जाएगी। कई फैंस ने तो अफगानिस्तान को भारत का सबसे अच्छा दोस्त बताया और मांग की कि उसे दोस्त (टीम इंडिया) को आगे बढ़ाने के लिए न्यूजीलैंड को हराना चाहिए। एक यूजर ने भारत और अफगानिस्तान को दोस्त दिखाते हुए सांकेतिक तस्वीर पोस्ट की। टीम इंडिया की जीत के बाद ऐसी ही कई मजेदार बातें सोशल मीडिया पर लगातार दिखाई दे रही है। 

ऐसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीमें:  

भारत- 

भारत नामीबिया को बड़े अंतर से हराए। अफगानिस्तान टीम न्यूजीलैंड और नामीबिया को बड़े अंतर से हरा दे। इसके बाद भारत, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान टीम के अंक समान होंगे। ऐसी स्थिति में बेहतर रन रेट वाली टीम सेमी में पहुंचेगी।

न्यूजीलैंड- 

न्यूजीलैंड टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2021 के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अगले मुकाबले में अफगानिस्तान को हराना होगा। न्यूजीलैंड पर बड़े अंतर से जीतने का कोई दबाव नहीं होगा। 

अफगानिस्तान-

अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए न्यूजीलैंड को हराना होगा। भारत नामीबिया से हार जाए। भारत नामीबिया से जीत भी जाए तो उसका नेट रन रेट अफगानिस्तान से कम हो। 

यह भी पढ़ेंः 

T20 World Cup 2021 IND vs SCO: साधारण शब्दों में समझें, भारत कैसे पहुंच सकता है सेमीफाइनल में 

T20 World Cup 2021 IND vs SCO: भारतीय क्रिकेट टीम ने रिकॉर्ड अंतर से स्कॉटलैंड को हराया 

T20 World Cup 2021 IND vs SCO: जन्मदिन के दिन टॉस जीतकर विराट कोहली ने बनाया ये रोचक रिकॉर्ड
 

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना