Asianet News Hindi | Published : Nov 14, 2021 1:24 PM IST / Updated: Nov 14 2021, 11:49 PM IST

T20 World Cup 2021: AUS बना T20 क्रिकेट का बॉस, पहली बार बना वर्ल्ड चैंपियन, NZ को 8 विकेट से हराया

सार

T20 WC Final: टी-20 विश्व कप 2021 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया और ट्रॉफी अपने नाम की। यह ऑस्ट्रेलिया का पहला टी-20 खिताब है। इससे पहले वह पांच बार वनडे विश्व कप और दो चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार फाइनल खेल रही न्यूजीलैंड की टीम को एकतरफा मुकाबले में हराया। ऑस्ट्रेलिया के जीत हीरो मिचेल मार्श ने नाबाद 77 और डेविड वॉर्नर ने 53 रन बनाए। इन दोनों ने अपनी विस्फोटक पारियों से मुकाबला एकतरफा बना दिया। न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 173 रनों का लक्ष्य रखा। कंगारू टीम ने 18.5 ओवर में दो विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। ग्लेन मैक्सवेल 28 रन बनाकर नाबाद रहे।

10:55 PM (IST) Nov 14

ऑस्ट्रेलिया पहली बार बना टी-20 चैंपियन

टी-20 विश्व कप 2021 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया और ट्रॉफी अपने नाम की। यह ऑस्ट्रेलिया का पहला टी-20 खिताब है। इससे पहले वह पांच बार वनडे विश्व कप और दो चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार फाइनल खेल रही न्यूजीलैंड की टीम को एकतरफा मुकाबले में हराया।
 

10:46 PM (IST) Nov 14

जीत के करीब ऑस्ट्रेलिया

ट्रेंट बोल्ट के आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर मिशेल मार्श ने करारा प्रहार किया और गेंद को 4 रनों के लिए भेज दिया। दोनों बल्लेबाजों के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है। 17 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट पर 159 रन

10:42 PM (IST) Nov 14

जीत के लिए सिर्फ 24 रनों की जरूरत

टिम साउदी के इस ओवर की पहली गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने चौका लगाया। अगली गेंद पर मैक्सवेल ने छक्का लगाकर ऑस्ट्रेलिया को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया है। अब ऑस्ट्रेलिया को T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के लिए महज 24 रनों की दरकार है। 16 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 149/2

10:36 PM (IST) Nov 14

जीत के लिए 37 रनों की

15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 136/2, एडम मिल्ने का यह ओवर काफी महंगा रहा और मैक्सवेल ने लगातार दो गेंदों पर दो चौके जड़ दिए। ऑस्ट्रेलिया जीत के करीब पहुंच चुकी है और जीत के लिए अब 30 गेंदों पर केवल 37 रनों की जरूरत है।

10:34 PM (IST) Nov 14

मिशेल मार्श ने करियर का 6वां अर्धशतक जड़ा

 मिचेल मार्श ने भी टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की छठी फिफ्टी लगाई। उन्होंने 32 गेंदों पर अर्धशतक जमाया। मार्श ने इस साल (2021) में टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 600 रन भी पूरे कर लिए हैं। वे ऐसा करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं। 
 

10:28 PM (IST) Nov 14

मार्श ने भी जड़ी फिफ्टी

ईश सोढ़ी के इस ओवर की पहली गेंद पर मिशेल मार्श ने करारा छक्का लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। ओवर की तीसरी गेंद पर मार्श ने चौका लगाकर ऑस्ट्रेलिया की स्थिति और मजबूत कर दी। 14 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 125/2

10:24 PM (IST) Nov 14

13 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 109/2

न्यूजीलैंड ने अपने सबसे सफल गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को अटैक पर लगाया और उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर खतरनाक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे डेविड वॉर्नर को 53 रन पर बोल्ड कर दिया। अब बल्लेबाजी करने ग्लेन मैक्सवेल आए हैं। बोल्ट ने शानदार गेंदबाजी की और न्यूजीलैंड की टीम की मैच में वापसी करा दी है। 13 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 109/2

10:21 PM (IST) Nov 14

बोल्ट ने वॉर्नर को किया बोल्ड

107 रन पर ऑस्ट्रेलियाई टीम को दूसरा झटका लगा। 13वें ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने डेविड वार्नर को क्लीन बोल्ड किया। वे 38 गेंदों पर 53 रन बना सके। वार्नर ने मिचेल मार्श के साथ 59 गेंदों पर 92 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल मिचेल मार्श 45 रन और मैक्सवेल क्रीज पर हैं।

10:17 PM (IST) Nov 14

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 के पार

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज लगातार टीम को लक्ष्य की तरफ ले जा रहे हैं। इस ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 के पार पहुंच गया। ओवर की पांचवीं गेंद पर मिशेल मार्श ने करारा प्रहार करते हुए गेंद को सीमा रेखा के बाहर 4 रनों के लिए भेजा। 12 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 106/1

10:14 PM (IST) Nov 14

वॉर्नर की हॉफ सेंचुरी

डेविड वॉर्नर ने 34 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से शानदार पचासा जड़ा। मार्श और वॉर्नर आसानी से रन बना रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 54 गेंद में 76 रन चाहिए।

10:05 PM (IST) Nov 14

10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 83/1

10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर 83 रन पहुंच गया  है। डेविड वार्नर और मिचेल मार्श क्रीज पर जमे हुए हैं हैं। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। न्यूजीलैंड को अब मैच में वापसी के लिए विकेट की तलाश है।

10:03 PM (IST) Nov 14

वॉर्नर की तूफानी पारी

वॉर्नर की तूफानी पारी जारी है। ईश सोढ़ी के इस ओवर में डेविड वॉर्नर ने दो चौके लगाए और स्कोर को 70 के पार पहुंचा दिया। ओवर की आखिरी गेंद पर डेविड वॉर्नर ने बहुत लंबा छक्का लगाया। वॉर्नर 42 और मिशेल मार्श 28 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। न्यूजीलैंड को अब मैच में वापसी के लिए विकेट की तलाश है। 9 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 77/1

09:57 PM (IST) Nov 14

72 गेंदों पर 113 रन की जरूरत

ऑस्ट्रेलिया ने आठ ओवर में एक विकेट गंवाकर 60 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेविड वार्नर 26 रन और मिचेल मार्श 27 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया को फिलहाल 72 गेंदों पर 113 रन की जरूरत है।

09:54 PM (IST) Nov 14

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 50/1

पावर प्ले के बाद न्यूजीलैंड ने स्पिन अटैक के लिए ईश सोढ़ी को गेंदबाजी के लिए लगाया है। उनके इस ओवर में बल्लेबाज कोई बड़ा शॉट नहीं लगा पाए और 7 रन बटोरे। 7 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 50/1

09:45 PM (IST) Nov 14

5 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 40 पर

कप्तान एरोन फिंच के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पारी संभाली और 5 ओवर के बाद टीम का स्कोर 40 रन है। इस ओवर ने डेविड वॉर्नर में शानदार छक्का लगाया।

09:35 PM (IST) Nov 14

ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका

ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका कप्तान एरॉन फिंच के रूप में लगा है। तीसरे ओवर  में बोल्ट की तीसरी गेंद पर फिंच लंबा शॉट खेलने के चक्कर में डेरिल मिचेल को कैच दे बैठे। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 104 गेंदों में 158 रन चाहिए।

09:27 PM (IST) Nov 14

ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू

ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वॉ़र्नर और एरॉन फिंच बल्लेबाजी करने के लिए उतरे हैं। न्यूजीलैंड ने जीत के लिए 173 रनों का लक्ष्य रखा है। पहला ओवर ट्रेंट बोल्ट डाल रहे हैं। पहला ओवर ट्रेंट बोल्ट डाल रहे हैं।

09:15 PM (IST) Nov 14

ऑस्ट्रेलिया को 173 रनों का टारगेट

न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 173 रनों का लक्ष्य रखा है। कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान केन विलियमसन ने 48 गेंदों में 85 रनों की पारी खेली। उनके अलावा मार्टिन गप्टिल ने 28 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट झटके। लेग स्पिनर एडम जंपा ने 26 रन देकर एक विकेट लिया। मिचेल स्टार्क इस मैच में काफी महंगे साबित हुए. उन्होंने चार ओवर के स्पैल में 60 रन दिए।

08:59 PM (IST) Nov 14

एक ओवर में दो विकेट गिरे

हेजलवुड ने न्यूजीलैंड की रफ्तार रोक दी है। कैप्टन केन विलियमसन और ग्लेन फिलिप्स को पवेलियन वापस भेज दिया है। न्यूजीलैंड का स्कोर चार विकेट पर 149 रन। 12 गेंदों का खेल बचा।

08:49 PM (IST) Nov 14

विलियमसन की आतिशी पारी जारी

कीवी कप्तान केन विलियमसन की धमाकेदार पारी जारी है।उन्होंने 16वें ओवर में मिचेल स्टार्क को चार चौके और एक छक्के जड़ा। इस ओवर में 22 रन बने। विलियमसन 42 गेंदों में 77 रन बनाकर खेल रहे हैं। 16 ओवर के बाद स्कोर 136/2

08:42 PM (IST) Nov 14

न्यूजीलैंड का स्कोर 114/2

जम्पा के इस ओवर की पहली गेंद पर ग्लेन फिलिप्स ने करारा प्रहार करते हुए छक्का जड़ दिया। ओवर की पांचवीं गेंद पर फिलिप्स ने चौका लगाकर स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया। 15 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 114/2

08:36 PM (IST) Nov 14

न्यूजीलैंड का स्कोर 100 के पार

गेंदबाजी में बदलाव करते हुए पैट कमिंस को अटैक पर लगाया गया है। कमिंस ने पिछले ओवर में केवल 2 रन दिए थे। उन्होंने इस ओवर में भी किफायती गेंदबाजी करते हुए 5 रन दिए। न्यूजीलैंड का स्कोर 100 के पार पहुंच चुका है। 14 ओवर के बाद स्कोर 102/2

08:33 PM (IST) Nov 14

विलियमसन की हॉफ सेंचुरी

विलियमसन ने मैक्सवेल को लगाए लगातार दो छक्के लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 32 गेंदों में यह अर्धशतक पूरा किया। उनका साथ दे रहे  हैं फिलिप्स

08:14 PM (IST) Nov 14

न्यूजीलैंड का स्कोर 57 रन

10 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। एडम जंपा के इस ओवर में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने 6 रन बटोरे। मार्टिन गुप्टिल 27 और केन विलियमसन 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।
 

08:09 PM (IST) Nov 14

न्यूजीलैंड का स्कोर - 51/1

9 ओवर के बाद न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने एक विकेट पर 51 रन बना लिए हैं। मिशेल मार्च के इस ओवर में लंबे समय बाद 2 बाउंड्री आई। मार्टिन गप्टिल और केन विलियमसन क्रीज पर।

08:05 PM (IST) Nov 14

8 ओवर बाद 40/1

8 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट पर 40 रन है। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के सामने संभलकर खेल रहे हैं मार्टिन गप्टिल और केन विलियमसन।

08:03 PM (IST) Nov 14

न्यूजीलैंड का स्कोर 32/1

6 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 32/1। जोश हेजलवुड ने इस ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए शुरुआती 5 गेंदो पर एक भी रन नहीं दिया। आखिरी गेंद पर बल्लेबाजों ने 2 रन बटोरे। लगातार ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज न्यूजीलैंड पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं. 6 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 32/1

07:58 PM (IST) Nov 14

न्यूजीलैंड का स्कोर - 30/1

पांच ओवरों की समाप्ति के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट के नुकसाान पर 30 रन है। मार्टिन गुप्टिल 17 और केन विलियमसन 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।

07:53 PM (IST) Nov 14

न्यूजीलैंड को पहला झटका

न्यूजीलैंड को पहला झटका डेरिल मिचेल के रूप में लगा है। मिचेल 11 रन बनाकर जोश हेजलवुड की गेंद पर विकेट के पीछे मैथ्यू वेड को कैच दे बैठे। तीसरे नंबर पर केन विलियमसन बल्लेबाजी करने के लिए उतरे हैं।

07:43 PM (IST) Nov 14

न्यूजीलैंड का स्कोर -13/0

दो ओवर की समाप्ति के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 13 रन है। मार्टिन गुप्टिल 10 और डेरिल मिचेल 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं। जोश हेजलवुड के इस ओवर में चार रन बने।

07:38 PM (IST) Nov 14

पहले ओवर में 9 रन बने

पहले ओवर का खेल खत्म हो चुका है। न्यूजीलैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 9 रन है। मार्टिन गुप्टिल 6 और डेरिल मिचेल 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
 

07:32 PM (IST) Nov 14

न्यूजीलैंड की पारी शुरू

न्यूजीलैंड की तरफ से डैरेल मिचेल और मार्टिन गुप्टिल पारी की शुरुआत कर रहे हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क के पास नई गेंद है।
 

07:16 PM (IST) Nov 14

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया- डेविड वॉर्नर, आरोन फिंच (कप्तान), स्टीव स्मिथ, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड।

न्यूजीलैंड- मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिचेल, केन विलियमसन, टिम सीफर्ट, ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट. 

07:04 PM (IST) Nov 14

फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता

टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को बैटिंग करने के लिए इनवाइट किया है। दोनों ही टीमें पहली बार फाइनल में पहुंची हैं, ऐसे में जीतने वाली टीम पहली बार विजेता बनेगी।


More Trending News