Manoj Kumar | Published : Oct 27, 2022 6:11 AM IST / Updated: Oct 27 2022, 03:58 PM IST

IND V/S NED: भारत ने नीदरलैंड को 56 रनों से हराया, बैटिंग के बाद भारतीय गेंदबाज भी छाए

सार

India V/S Netherland Updates. नमस्कार! टी20 विश्वकप के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। टी20 विश्वकप के सुपर-12 स्टेज के दूसरे मैच में भारत का मुकाबला नीदरलैंड के साथ था। टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। केएल राहुल सिर्फ 9 रन बनाकर ऑउट हो गए लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 विश्वकप की पहली हाफ सेंचुरी जड़ी। भारत के बल्लेबाज विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने भी हाफ सेंचुरी बनाई और भारत ने 179 रनों का स्कोर खड़ा किया। बाद में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और यह मुकाबला 56 रनों से जीत लिया। टी20 विश्वकप में भारत बनाम नीदरलैंड नीदरलैंड की हर अपडेट्स के लिए जुड़े रहें हमारे लाइव ब्लॉग से...
 

03:58 PM (IST) Oct 27

भारत ने नीदरलैंड को 56 रन से हराया

भारत बनाम नीदरलैंड के बीच खेला गया मुकाबला भारत ने 56 रनों से जीत लिया है। भारत की तरफ से तीन बल्लेबाजों रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने हाफ सेंचुरी जड़ी और नीदरलैंड के सामने 180 रनों का लक्ष्य दिया। नीदरलैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 123 रन बनाए और भारत ने यह मैच 56 रनों से जीत लिया है।

 

03:37 PM (IST) Oct 27

नीदरलैंड 17 ओवर 96 रन 7 विकेट

भारत बनाम नीदरलैंड मुकाबले में नीदरलैंड की टीम 180 रनों का पीछा कर रही है और 17 ओवर में 7 विकेट खोकर 95 रन बनाए हैं। 

 

03:18 PM (IST) Oct 27

अश्विन ने झटके दो विकेट

भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक ही ओवर में 2 विकेट लेकर नीदरलैंड को बैकफुट पर धकेल दिया है। अश्विन के विकेट लेने के बाद नीदरलैंड का स्कोर 63 रन पर 5 विकेट हो चुका है।

 

02:47 PM (IST) Oct 27

भुवनेश्वर व अक्षर पटेल को विकेट

नीदरलैंड की टीम भारत के 180 रनों का पीछा कर रही है और भुवनेश्वकर कुमार ने भारत को पहला विकेट दिला दिया है। वहीं अक्षर पटेल ने भी मैक्स डॉड को बोल्ड करके दूसरा झटका दिया है।

 

02:15 PM (IST) Oct 27

सूर्यकुमार यादव ने भी जड़ी फिफ्टी

टी20 विश्वकप के सुपर-12 स्टेज में भारत बनाम नीदरलैंड का मुकाबला जारी है। भारत के तीन बल्लेबाजों ने फिफ्टी जड़ी है। सूर्यकुमार यादव ने अंतिम गेंद पर छक्का मारकर 51 रन बनाए हैं। भारत ने कुल 2 विकेट खोकर 179 रन बनाए और नीदरलैंड को 180 रनों का टार्गेट दिया है।

 

02:01 PM (IST) Oct 27

विराट कोहली ने बनाई हाफ सेंचुरी

विराट कोहली ने फिर से कमाल की पारी खेली है और 50 रन बना दिए हैं।

 

01:51 PM (IST) Oct 27

15 ओवर में भारत के 114 रन बने

भारत बनाम नीदरलैंड के बीच मुकाबला चल रहा है। मैदान पर सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली हैं। भारत ने 15 ओवर में 2 विकेट खोकर 114 रन बना लिए हैं।

 

01:30 PM (IST) Oct 27

भारत के 10 ओवर में 69 रन

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने हाफ सेंचुरी जड़ दी है। रोहित ने 35 गेंद पर 50 रन बनाए हैं। भारत ने 11 ओवर की समाप्ति पर 78 रन बना लिए हैं।

 

12:55 PM (IST) Oct 27

केएल राहुल ने गंवाया विकेट

भारत बनाम नीदरलैंड के मैच में केएल राहुल 9 रन बनाकर ऑउट हो गए हैं।

 

12:28 PM (IST) Oct 27

भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी

टी20 विश्वकप में भारत बनाम नीदरलैंड के बीट टॉस हो चुका है और भारत ने पहले बैटिंग का फैसला किया है। टीम में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।

 

11:51 AM (IST) Oct 27

नीदरलैंड से टी20 की पहली भिड़ंत

टी20 विश्वकप में भारत बनाम नीदरलैंड का मैच होने वाला है। नीदरलैंड और भारत के बीच टी20 का यह मुकाबला है। इससे पहले दोनों टीमें वनडे विश्वकप में दो बार भिड़ चुकी हैं। दोनों बार टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है।

11:48 AM (IST) Oct 27

मैदान पर पहुंची टीम इंडिया, दर्शकों का आना जारी

टी20 विश्वकप में भारत बनाम नीदरलैंड के बीच मुकाबला कुछ देर बाद शुरू होगा। टीम इंडिया स्टेडियम पहुंच चुकी है जबकि दर्शकों का भी आना जारी है। यह मैच देखने के लिए भी भारी संख्या में दर्शक मैदान में पहुंच सकते हैं। 

 

11:45 AM (IST) Oct 27

कब और कहां देखें यह मुकाबला

भारत बनाम नीदरलैंड को मैच 27 अक्टूबर को दोपहर 12.30 से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू होगा। इंडिया बनाम नीदरलैंड का यह मैच आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। भारत में डीडी स्पोर्ट्स पर भी मैच का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इसे देखा जा सकता है। साथ ही मैच की हर अपडेट्स आपको हमारे लाइव ब्लॉग पर भी मिलेगी।