कोरोना की वजह से स्थगित होगा T-20 वर्ल्ड कप, इस महीने में हो सकता है आईपीएल

Published : May 18, 2020, 04:54 AM IST
कोरोना की वजह से स्थगित होगा T-20 वर्ल्ड कप, इस महीने में हो सकता है आईपीएल

सार

मीडिया रपोर्ट्स की माने तो ICC टी-20 वर्ल्ड कप को स्थगित करने पर विचार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर IPL को अक्टूबर-नवंबर में आयोजित किया जा सकता है। 


स्पोर्ट्स डेस्क. कोरोना महामारी के कारण खेल जगत के बडे से बड़े टूर्नामेंट इस वक्त या तो रद्द कर दिए गए हैं या उन्हें कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। अब इस कड़ी में एक और नाम जुड़ सकता है आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप का। कुछ मीडिया रपोर्ट्स की माने तो ICC टी-20 वर्ल्ड कप को स्थगित करने पर विचार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर IPL को अक्टूबर-नवंबर में आयोजित किया जा सकता है। 

ऑट्रेलिया में होना है टी-20 विश्व कप
हालांकि ICC की मीटिंग 28 मई को होने वाली है जिसमें साफ तौर पर पता चल पाएगा की आखिर ICC टी-20 वर्ल्ड कप को स्थगित करेगा या नहीं। वहीं, आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर का मानना है कि अगर टी-20 वर्ल्ड कप को स्थगित किया जाता है तो उसी समय में भारत में IPL का आयोजन हो सकता है। बतादें कि इस साल 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप का आयोजन होना था। लेकिन वहां लॉकडाउन के कड़े नियमों के कारण टूर्नामेंट हो पाना मुश्किल है।

ऑस्ट्रेलिया में यात्रा करना अभी मुश्किल
टेलर ने आगे कहा कि अगर इस साल आईपीएल का आयोजन होता है तो यात्रा करना खिलाड़ी की व्यक्तिगत जिम्मदारी होगी और राष्ट्रीय बोर्ड की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। टेलर ने चैनल नाइन स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए कहा कि 'मुझे लगता है कि टी20 विश्व कप का स्थगित होना संभावित स्थिति है। क्योंकि हम इस समय जिन हालात में जी रहे हैं उनमें अक्टूबर और नवंबर के बीच में 15 टीमों का आस्ट्रेलिया आना, सात प्रस्तावित स्थलों पर 45 मैच खेलना, देश में यात्रा करना बेहद मुश्किल होगा।'

टेलर ने आगे कहा कि पूरी संभावना है कि टी-20 वर्ल्ड कप नहीं हो पाएगा। अगर आईसीसी टूर्नामेंट को स्थगित करने का फैसला करता है तो इससे बीसीसीआई के लिए रास्ते खुल जाएंगे। उसके बाद वे भारत में IPL का आयोजन करा सकते हैं। 
 

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd T20: Christchurch में भारतीय फैंस का जोश, वैभव से बड़े शॉट्स की उम्मीद
IND vs NZ Match Today: आज टीम इंडिया रच सकती है इतिहास, जानें मैच का समय और लाइव टेलीकास्ट डिटेल