युवराज सिंह ने भी आफरीदी को लिया आड़े हाथ, कहा- मानवता के लिए तुम्हारी मदद की, अब कभी नहीं करूंगा

Published : May 18, 2020, 04:02 AM IST
युवराज सिंह ने भी आफरीदी को लिया आड़े हाथ, कहा- मानवता के लिए तुम्हारी मदद की, अब कभी नहीं करूंगा

सार

युवराज ने ट्विट करते हुए लिखा, 'मैं शाहिद आफरीदी द्वारा हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर किए गए बयान से बहुत ही ज्यादा निराश हूं। एक जिम्मेदार भारतीय नागरिक होने के नाते जिसने अपने देश के लिए खेला है ऐसे शब्दों को कभी भी स्वीकार नहीं कर सकता।

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी के पीएम मोदी पर दिए बयान को लेकर नाराजगी जाहिर की है। बतादें कि आफरीदी ने हाल ही में पीओके का दौरा किया था और उन्होंने इस दौरान भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर जहर उगला है। अब युवी ने इसका जबाव देते हुए कहा कि हम ऐसे शब्दों को कभी बर्दास्त नहीं करेंगे। 

पाकिस्तान महामारी में भी कश्मीर राग अलाप रहा है
बतादें कि कोरोना वायरस के कारण जहां सभी देश इस महामारी से परेशान हैं वहीं पाकिस्तान अलग ही राग अलाप रहा है। इस पर युवराज ने कहा कि मुझे आफरीदी की बात सुनकर काफी निराशा हुई है। मैंने उसके कहने पर पाकिस्तान को मदद के लिए लोगों से अपील की थी। बतादें कि युवराज ने कुछ दिन पहले ही पूर्व पाकिस्तानी कप्तान की संस्था को कोरोना की जंग से लड़ने के लिए सहायता राशि देने की घोषणा की थी। 

युवराज ने जताई नाराजगी
युवराज ने ट्विट करते हुए लिखा, 'मैं शाहिद आफरीदी द्वारा हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर किए गए बयान से बहुत ही ज्यादा निराश हूं। एक जिम्मेदार भारतीय नागरिक होने के नाते जिसने अपने देश के लिए खेला है ऐसे शब्दों को कभी भी स्वीकार नहीं कर सकता। मानवता के नाते मैंने तुम्हारे कहने पर अपील की थी लेकिन अब कभी भी ऐसा नहीं होगा।'

 

बतादें कि हाल ही में आफरीदी के अपील पर युवराज और हरभजन सिंह ने लोगों से उनकी संस्था को दान करने की अपील की थी। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान अपने नाम से शाहिद आफरीदी फाउंडेशन चलाते हैं जिसके लिए पैसे जुटाने की मुहिम में उन्होंने युवराज और हरभजन से मदद मांगी थी।

हरभजन ने भी जताई नाराजगी
हरभजन ने भी आफरीदी के बयान पर नाराजगी जताते हुए सारे रिश्ते खत्म करने की बात कही है। हरभजन ने स्पोर्ट्स तक से बात करते हुए कहा, 'शाहिद आफरीदी ने जो भी कहा वह बेहद ही दुखी करने वाला बयान है। हमारे देश और प्रधानमंत्री के बारे में ऐसा बयान देना स्वीकार नहीं किया जाएगा। आज और अब से उनके साथ किसी तरह का कोई रिश्ता या कोई भी जुड़ाव नहीं रहेगा।'

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd T20: Christchurch में भारतीय फैंस का जोश, वैभव से बड़े शॉट्स की उम्मीद
IND vs NZ Match Today: आज टीम इंडिया रच सकती है इतिहास, जानें मैच का समय और लाइव टेलीकास्ट डिटेल