हेयर आर्टिस्ट ने लिखा- 'न्यू लुक फॉर किंग कोहली', फैंस बोले- 'सारे बाल उड़ा दो, पाकिस्तान से हारना नहीं भाई'

Published : Sep 18, 2022, 02:48 PM IST
हेयर आर्टिस्ट ने लिखा- 'न्यू लुक फॉर किंग कोहली', फैंस बोले- 'सारे बाल उड़ा दो, पाकिस्तान से हारना नहीं भाई'

सार

विराट कोहली भी महेंद्र सिंह धोनी की तरह नए-नए अवतार में दिख रहे हैं। हालांकि धोनी हमेशा बड़ी प्रतियोगिताएं जीतने के बाद स्टाइल चेंज करते थे, वहीं विराट कोहली (Virat Kohli) बड़े टूर्नामेंट से पहले स्टाइल चेंज करते नजर आ रहे हैं।   

Virat Kohli New Style. भारतीय टीम के स्टार बैट्समैन विराट कोहली ने शानदार हेयर लुक अपनाया है। उनके फैंस उन्हें इस रूप में काफी पसंद कर रहे हैं। दिग्गज बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के लिए मोहाली पहुंच चुके हैं और किंग कोहली का यह रूप वायरल हो गया है। बता दें की ऑस्ट्रेलिया के साथ टीम इंडिया तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी और पहला मैच 20 सितंबर यानी मंगलवार से खेला जाएगा।

फैंस कर रहे जमकर कमेंट्स
विराट कोहली की न्यू हेयर स्टाइल बनाने वाले हेयर आर्टिस्ट राशिद सलमानी ने कोहली की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि न्यू लुक फॉर किंग कोहली। सलमानी के इस पोस्ट पर धड़ाधड़ लाइक्स और कमेंट्स आ रहे हैं। इसी के साथ यह स्टाइलिश बल्लेबाज फिर से चर्चा में आ गया है। इससे पहले भी विराट कोहली कई बार हेयर स्टाइल को लेकर सुर्खियां बटोर चुके हैं। विराट की वाइफ अनुष्का शर्मा भी विराट कोहली की हेयर स्टाइल को लेकर कई बार कमेंट्स कर चुकी हैं। विराट के न्यू लुक पर एक फैन ने लिखा कि किंग कोहली तहलका मचाने के लिए नए स्टाइल के साथ तैयार हैं। 

 

यूजर्स ने वायरल की यह पोस्ट
विराट कोहली के नए लुक को लेकर पॉजिटिव के साथ निगेटिव कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि कुछ भी कर लोग भाई पाकिस्तान से हारने का नहीं। चाहे पूरे बाल ही क्यों न उड़ा लो लेकिन हारने का नहीं। एक अन्य यूजर ने मजेदार कमेंट किया कि घर पर रहने वाले दादाजी भी कुछ इसी तरह की कटिंग कराते हैं। एक यूजर ने लिखा कि भाई स्टाइल से कुछ नहीं होता, वर्ल्ड कप जीतकर लाओ। एक यूजर ने तो कहा कि भाई अब बैटिंग करते समय हेलमेट नहीं लगाएंगे क्योंकि इससे उनके बाल खराब हो सकते हैं। वहीं एक अन्य ने लिखा कि सेम टू सेम मैंने कटिंग कराई है लेकिन सिर्फ 60 रुपए में ही। कुछ इसी तरह के काफी कमेंट्स आ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें

IND V/S AUS: मोहाली के मैदान पर पसीना बहा रहे ऑस्ट्रेलियाई, पहली भिड़ंत के लिए पहुंची टीम, देखें 10 PHOTOS
 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI: छक्कों में रोहित नंबर-1, रनों में कोहली का राज..कीवियों के खिलाफ टूटे 4 बड़े रिकॉर्ड
IND vs NZ 2nd ODI: हारते-हारते बचा भारत! 113 पर गिरे 7 विकेट, फिर बारिश ने ऐन मौके पर पलट दिया खेल