ईशान किशन के दोहरे शतक के जश्न मे विराट का रिकॉर्ड तोड़ शतक भी कम शानदार नहीं, अब तेंदुलकर ही हैं आगे

2019 के बाद उन्होंने अपना शतक पूरा किया। पूर्व कप्तान को अपने शतक के लिए लंबे अंतराल का इंतजार करना पड़ा है। विराट कोहली का 91 गेंद में 113 रन का वनडे क्रिकेट में  44वां शतक था।

Dheerendra Gopal | Published : Dec 10, 2022 5:17 PM IST / Updated: Dec 10 2022, 11:21 PM IST

Virat Kohli ODI century: ईशान किशन की दोहरे शतक की खुशी के बीच विराट कोहली का शतक भी कम रोमांचकारी नहीं था। लंबे इंतजार के बाद कोहली ने शतक का सूखा खत्म किया। जब क्रिकेट प्रेमियों की नजरें ईशान किशन के दोहरे शतक पर टिकी थीं तो पूर्व कप्तान ने शानदार शतक बनाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में कामयाबी हासिल की। अब कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक शतक बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। अब वह 100 शतक लगाने वाले सचिन तेंदुलकर से ही पीछे हैं। 

शतक का सूखा खत्म करने का दबाव था कोहली पर

Latest Videos

विराट कोहली पर शतक बनाने का दबाव लगातार बना हुआ था। भारत द्वारा पहले बल्लेबाजी करने के फैसले के बाद क्रीज पर शिखर धवन अधिक समय नहीं टिक सके। हालांकि, ईशान किशन एक छोर पर ताबड़तोड़ रन बटोरते रहे। उधर, कोहली भी बिना किसी अतिरिक्त दबाव के रनरेट की परवाह किए बगैर खेलते रहे। कोहली की पारी जैसे-जैसे आगे बढ़ी उन्होंने धीरे-धीरे अपनी लय पाई। कोहली ने 54 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। शतक बनाने तक दोनों खिलाड़ियों ने शानदार साझेदारी निभाई। 2019 के बाद उन्होंने अपना शतक पूरा किया। पूर्व कप्तान को अपने शतक के लिए लंबे अंतराल का इंतजार करना पड़ा है। विराट कोहली का 91 गेंद में 113 रन का वनडे क्रिकेट में  44वां शतक था। यह शतक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके कुल 72 शतकों तक पहुंचा दे रहा है। कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है। अब वह केवल सचिन तेंदुलकर से पीछे रह गए हैं जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतकों का रिकॉर्ड बना चुके हैं।

सबसे तेज दोहरा शतक

ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ 126 गेंद पर 200 रन बनाने का कीर्तिमान बना दिया है। इससे पहले भारत के तीन खिलाड़ी दोहरा शतक जमा चुके हैं लेकिन सबसे कम गेंद पर यह कारनामा करने वाले ईशान किशन भारत के पहले खिलाड़ी हैं। आउट होने से पहले ईशान ने 131 गेंद पर 210 रनों की पारी खेली है। इसमें उन्होंने कुल 24 चौके और 10 शानदार छक्के जड़े हैं। अब ईशान वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने सबसे तेज दोहरा शतक लगाया था। क्रिस गेल ने 138 गेंद पर दोहरा शतक जमाया था। पढ़िए इस पूरी खबर को...

यह भी पढ़ें:

कौन है पाकिस्तान का मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद, डेब्यू मैच में झटके 7 विकेट, 145 साल में दूसरी बार ये कारनामा

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

Varanasi Sai : काशी के मंदिरों से क्यों हटाई गई साईं बाबा की प्रतिमाएं ?
LIVE: भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद नई दिल्ली में मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए
Kolkata RG Kar Medical Collage Case LIVE: कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की सुनवाई
31 Oct. या 1 Nov. - कब है Diwali 2024 ? नोट करें दीवाली की सही तारीख
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी ने सोनीपत में जनता को संबोधित किया | हरियाणा विजय संकल्प यात्रा |