मम्मी पापा संग मालदीव्स से छुट्टी मना कर लौटी विराट-अनुष्का की बेटी, कैमरे को देख वामिका ने यूं बनाया मुंह

Published : Jun 13, 2022, 05:01 PM ISTUpdated : Jun 13, 2022, 05:19 PM IST
मम्मी पापा संग मालदीव्स से छुट्टी मना कर लौटी विराट-अनुष्का की बेटी, कैमरे को देख वामिका ने यूं बनाया मुंह

सार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। उनके साथ उनकी बेटी वामिका कोहली भी नजर आई।  

स्पोर्ट्स डेस्क: पिछले कुछ दिनों से मालदीव्स में छुट्टियां मना रहे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) सोमवार को वापस मुंबई लौट आए हैं। दोनों को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनकी बेटी वामिका कोहली (vamika kohli) भी उनके साथ मौजूद थी। हालांकि, कैमरे को देख वामिका ने अपना मुंह फेर लिया। आइए आपको भी दिखाते हैं विराट-अनुष्का की एक फोटो...

विरुष्का ने साथ दिया पोज 
मालदीव्स से वापस लौटे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ पोज दिया। इस दौरान विराट वाइट कलर की शर्ट और पैंट पहने नजर आए। तो वहीं, अनुष्का शर्मा ने ब्लैक कलर का क्रॉप टॉप और ब्लैक पेंट पहना हुआ है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने एक हैट लगाई हुई है। इस दौरान एक फोटो में वामिका भी अपनी केयरटेकर की गोदी में बैठी नजर आई। हालांकि, हम उसकी तस्वीर को ब्लर करके दिखा रहे हैं, क्योंकि विराट-अनुष्का नहीं चाहते कि उनकी बेटी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की जाए।

मालदीव्स वेकेशन पर थे विरुष्का
इससे पहले रविवार को विराट कोहली ने अपना ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फोटो शेयर की थी। जिसमें वह शर्टलेस होकर बीच किनारे बैठे नजर आए थे। तो वहीं, अनुष्का शर्मा ने भी ऑरेंज कलर की बिकनी पहने बीच पर से अपनी फोटो शेयर की थी, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। बता दें कि आईपीएल 2022 के बाद विराट कोहली 20 दिन के ब्रेक पर चल रहे हैं। इस दौरान वह अपने परिवार के साथ मालदीव्स छुट्टियां मनाने गए। उनके अलावा भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी तो अपनी वाइफ और बेटी के साथ मालदीव्स ट्रिप पर गए थे।

IPL में ऐसी रही परफॉर्मेंस
विराट-अनुष्का के वर्क फ्रंट की बात करें तो विराट कोहली ने आईपीएल के इस सीजन 16 मैच में 341 रन अपने नाम किए थे। वहीं, उनकी टीम प्लेऑफ में पहुंचने के बाद बाहर हो गई थी। दूसरी ओर अनुष्का शर्मा अपनी अपकमिंग मूवी चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग में व्यस्त है। वो 3 साल बाद फिल्म जीरो के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं।

ये भी देखें : Instagram पर एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं इन क्रिकेटर्स की वाइफ, जानें किसके हैं कितने फॉलोअर्स

कौन है कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने वाला पाकिस्तानी खिलाड़ी, डगमगा रही विराट की बादशाहत

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 7th April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 6th April 2026: KKR vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 12वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच