IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिसंबर में गोवा में खिलाड़ियों की नीलामी हो सकती है।

IPL Auction 2027 Date: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 को शुरू होने में अभी समय है, लेकिन उससे पहले मिनी ऑक्शन की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसे लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, IPL 2027 का मिनी ऑक्शन इस साल दिसंबर में गोवा में आयोजित किया जा सकता है। बीसीसीआई ने इस बार आईपीएल ऑक्शन भारत में कराने का फैसला किया है। आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल के मुताबिक, गोवा को ऑक्शन के लिए फाइनल कर लिया गया है। वहीं, नीलामी की संभावित तारीख 15 या 16 दिसंबर बताई जा रही है।

3 साल बाद भारत में होगा IPL Auction

आईपीएल ऑक्शन पिछले तीन सीजन से भारत के बाहर आयोजित किया जा रहा था। सबसे पहले नीलामी दुबई में हुई, इसके बाद जेद्दा और फिर अबू धाबी में ऑक्शन आयोजित किया गया। अब बीसीसीआई ने आईपीएल ऑक्शन को दोबारा भारत में लाने का फैसला किया है। अरुण धूमल ने बताया कि इस बार खिलाड़ियों की नीलामी गोवा में कराने का फैसला किया गया है। ऐसे में करीब तीन साल बाद आईपीएल ऑक्शन भारत में वापसी करेगा।

कैसे होगा खिलाड़ियों का ऑक्शन?

IPL 2027 का ऑक्शन मेगा ऑक्शन नहीं, बल्कि मिनी ऑक्शन होगा। ऐसे में फ्रेंचाइजियां अपनी टीम की जरूरत के मुताबिक खिलाड़ियों को खरीदने पर फोकस करेंगी। मिनी ऑक्शन में टीमों के पास खाली जगह भरने और अपने स्क्वॉड को मजबूत करने का मौका होगा। संभावित कार्यक्रम के मुताबिक, खिलाड़ियों की नीलामी 15 या 16 दिसंबर के आसपास हो सकती है। हालांकि, अंतिम तारीख का ऐलान आधिकारिक तौर पर होना बाकी है।

और पढे़ं- Virat Kohli New Look: केरल पहुंचते ही छाए विराट कोहली, ब्लैक लुक में लगे कूल डूड

कब जारी होगी रिलीज और रिटेंशन लिस्ट?

मिनी ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजियों को अपने स्क्वॉड में मौजूद खिलाड़ियों को रिटेन करने के साथ-साथ कुछ खिलाड़ियों को रिलीज करने का मौका मिलेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलीज और रिटेंशन की लिस्ट नवंबर या दिसंबर की शुरुआत तक जारी हो सकती है। ऑक्शन से पहले यह प्रोसेस पूरी करना जरूरी होगा, ताकि फ्रेंचाइजियां अपनी टीम में खाली स्थान और जरूरत के हिसाब से खिलाड़ियों पर बोली लगा सकें। अब सभी की नजरें बीसीसीआई की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं।

IPL 2027 ऑक्शन को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. IPL 2027 का मिनी ऑक्शन कब हो सकता है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, IPL 2027 का मिनी ऑक्शन 15 या 16 दिसंबर को हो सकता है। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि बाकी है।

2. IPL 2027 Auction कहां होगा?

इस बार आईपीएल ऑक्शन गोवा में आयोजित किए जाने की जानकारी सामने आई है।

3. क्या IPL 2027 में मेगा ऑक्शन होगा?

नहीं, IPL 2027 के लिए मिनी ऑक्शन होने की बात सामने आई है। इसमें फ्रेंचाइजियां अपनी जरूरत के मुताबिक खिलाड़ियों को खरीदेंगी।