गांगुली को पीछे छोड़ विदेश में सबसे सफल कप्तान बने कोहली, टेस्ट में जीत के मामले में धोनी की बराबरी की

Published : Aug 26, 2019, 09:05 AM IST
गांगुली को पीछे छोड़ विदेश में सबसे सफल कप्तान बने कोहली, टेस्ट में जीत के मामले में धोनी की बराबरी की

सार

विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट में 318 रनों से हरा दिया। इसी के साथ कोहली भारत के सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने विदेश में 26 में से 12 मैच जीते हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड गांगुली के नाम था।

नई दिल्ली. विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट में 318 रनों से हरा दिया। इसी के साथ कोहली भारत के सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने विदेश में 26 में से 12 मैच जीते हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड गांगुली के नाम था। उनकी कप्तानी में टीम को 28 में 11 मैचों में जीत मिली थी।

इस मामले में धोनी काफी पीछे हैं। धोनी की कप्तानी में टीम ने सिर्फ 6 मैच जीते थे।

कप्तानविदेश में कितने टेस्ट खेलेजीत मिली
विराट कोहली2612
सौरव गांगुली2811
एमएस धोनी3006
राहुल द्रविड़1705

टेस्ट मैच जीतने में धोनी की बराबरी की
कोहली को 2014 में टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। इसके बाद से अब तक उनकी कप्तानी में भारत ने 47 टेस्ट खेले हैं। इनमें से भारत को 27 में जीत मिली है। इसी के साथ कोहली ने धोनी की बराबरी कर ली है। धोनी की अगुआई में खेले गए 60 टेस्ट में भारत को 27 मैच में जीत मिली थी। 

कप्तानकुल टेस्टजीते
विराट कोहली4727
एमएस धोनी6027
सौरव गांगुली4921
मो. अजहरुद्दीन4714

PREV

Recommended Stories

RCB vs GT Final Live Streaming: आज फ्री में कहां-कैसे देखें IPL 2026 का फाइनल? ये है सबसे आसान तरीका
RCB vs GT Final Winner Prediction: आज कौन जीतेगा IPL 2026 का फाइनल? ChatGPT-Gemini ने बताया विनर!