रोहित शर्मा की दो टूक-'कोई खिचड़ी नहीं पक रही, विश्व कप में केएल राहुल करेंगे ओपनिंग, विराट होंगे थर्ड ओपनर'

Published : Sep 18, 2022, 04:01 PM IST
रोहित शर्मा की दो टूक-'कोई खिचड़ी नहीं पक रही, विश्व कप में केएल राहुल करेंगे ओपनिंग, विराट होंगे थर्ड ओपनर'

सार

टीम इंडिया के कैप्टन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा है कि कुछ मैचों में विराट कोहली टॉप ऑर्डर में बैटिंग करेंगे लेकिन जहां तक विश्व कप टी20 की बात है तो केएल राहुल ही ओपनिंग करेंगे। रोहित शर्मा का यह बयान टीम के लिए काफी मायने रखता है। 

Team India T20 World Cup. एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ अंतिम टी20 मुकाबले में पूर्व कैप्टन विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ दिया। यह टी20 इंटरनेशनल मैचों में विराट कोहली का पहला शतक भी था। विराट के इस प्रदर्शन के बाद ही यह चर्चा होने लगी थी कि ऑउट ऑफ फॉर्म चल रहे केएल राहुल की जगह विराट कोहली से ही विश्व कप में ओपनिंग करानी चाहिए। हालांकि टीम इंडिया के कैप्टन रोहित शर्मा ने एक बयान देकर सभी चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। रोहित शर्मा ने कहा कि कुछ मैचों में भले ही विराट कोहली टॉप ऑर्डर पर बैटिंग करेंगे लेकिन टी20 विश्व कप में केएल राहुल ही ओपनिंग करेंगे। 

रोहित शर्मा ने क्या कहा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज से पहले मीडिया से बात करते हुए कैप्टन रोहित शर्मा ने कहा कि टीम मैनेजमेंट ने टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों का रोल तय किया है। ऑस्ट्रेलिया की सीरीज के बाद टी20 विश्व कप में खेलने जाने से पहले भारत को साउथ अफ्रीका के साथ भी 3 टी20 और इतने ही वनडे मैच खेलने हैं। इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि राहुल द्रविड़ और हमने यह तय किया है कि विराट कोहली कुछ मैचों में टीम के लिए ओपनिंग करेंगे। वे हमारे तीसरे ओपनर होंगे। हमने देखा है कि अंतिम मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने शानदार खेल दिखाया था और वे कुछ मैचों में यह करते हुए देखे जाएंगे।

विराट कोहली ने किया शानदार प्रदर्शन
कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हमने और राहुल भाई ने विराट के बारे में बातचीत की है। कोहली ने बतौर ओपनर 2019 के बाद पहला शतक एशिया कप में ही जड़ा। अब तक वे 71 शतक मार चुके हैं। रोहित ने कहा कि विश्व कप टी20 में केएल राहुल ही ओपनिंग करेंगे। हम उस पोजीशन पर बहुत ज्यादा प्रयोग करने की स्थिति में नहीं हैं। आप पिछले 2-3 साल का रिकॉर्ड देखें तो उन्होंने बढ़िया प्रदर्शन किया है। वे टीम के लिए इंपार्टेंट प्लेयर हैं। कप्तान ने हंसते हुए कहा कि हम यह क्लीयर कर रहे हैं क्योंकि लोग चर्चा कर रहे हैं कि अंदर न जाने क्या खिचड़ी पक रही है। हम कहना चाहते हैं राहुल हमारे लिए मैच विनर हैं। 

यह भी पढ़ें

हेयर आर्टिस्ट ने लिखा- 'न्यू लुक फॉर किंग कोहली', फैंस बोले- 'सारे बाल उड़ा दो, पाकिस्तान से हारना नहीं भाई'
 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI: छक्कों में रोहित नंबर-1, रनों में कोहली का राज..कीवियों के खिलाफ टूटे 4 बड़े रिकॉर्ड
IND vs NZ 2nd ODI: हारते-हारते बचा भारत! 113 पर गिरे 7 विकेट, फिर बारिश ने ऐन मौके पर पलट दिया खेल