Women Asia Cup 2022: नोट कर लीजिए तारीख, इस दिन एशिया कप में भिडेंगी भारत की शेरनियां, देखें पूरा शेड्यूल

Published : Sep 30, 2022, 10:44 AM IST
Women Asia Cup 2022: नोट कर लीजिए तारीख, इस दिन एशिया कप में भिडेंगी भारत की शेरनियां, देखें पूरा शेड्यूल

सार

महिला एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 का आगाज 1 अक्टूबर से होने जा रहा है। आइए आपको बताते हैं, इस टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल और कब होगा भारत और पाकिस्तान का धमाकेदार मैच।  

स्पोर्ट्स डेस्क : एशिया कप 2022 में भले ही रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय मेंस क्रिकेट टीम जीत हासिल नहीं कर पाई। लेकिन 1 महीने बाद जीत के इरादे से महिला भारतीय महिला क्रिकेट टीम 1 अक्टूबर से अपने एशिया कप का आगाज करने जा रही है। 1 अक्टूबर से महिला एशिया कप 2022 (Women Asia Cup 2022) शुरू होने वाला है। जिसमें भारत- पाकिस्तान समेत मलेशिया, श्रीलंका, थाईलैंड, यूएई समेत सात टीमें हिस्सा लेंगी। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह बढ़ गया है कि कब भारत और पाकिस्तान (India Vs Pakistan) के बीच में मुकाबला होगा। तो आपको बता दें कि भारत की शेरनियां 7 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी। इसके अलावा कब कौन सी टीम के मैच है और आप इन्हें कहां देख सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं...

महिला एशिया कप 2022 फुल शेड्यूल
1 अक्टूबर - बांग्लादेश बनाम थाईलैंड - एसआईसीएस ग्राउंड 2 - सुबह 8:30 बजे

1 अक्टूबर - भारत बनाम श्रीलंका - एसआईसीएस ग्राउंड 2 - दोपहर 1 बजे

2 अक्टूबर - पाकिस्तान बनाम मलेशिया - एसआईसीएस ग्राउंड 2 - 8:30 AM

2 अक्टूबर - श्रीलंका बनाम यूएई - एसआईसीएस ग्राउंड 2 - दोपहर 1:00 बजे

3 अक्टूबर - पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश - एसआईसीएस ग्राउंड 2 - 8:30 AM

3 अक्टूबर - भारत बनाम मलेशिया - एसआईसीएस ग्राउंड 2 - दोपहर 1:00 बजे

4 अक्टूबर - श्रीलंका बनाम थाईलैंड - एसआईसीएस ग्राउंड 2 - 8:30 AM

4 अक्टूबर - भारत बनाम यूएई - एसआईसीएस ग्राउंड 2 - दोपहर 1:00 बजे

5 अक्टूबर - संयुक्त अरब अमीरात बनाम मलेशिया - एसआईसीएस ग्राउंड 2 - सुबह 8:30 बजे 

6 अक्टूबर - पाकिस्तान बनाम थाईलैंड - एसआईसीएस ग्राउंड 1 - 8:30 AM

6 अक्टूबर - बांग्लादेश बनाम मलेशिया - एसआईसीएस ग्राउंड 1 - दोपहर 1:00 

7 अक्टूबर - थाईलैंड बनाम यूएई - एसआईसीएस ग्राउंड 1 - सुबह 8:30 बजे

7 अक्टूबर - भारत बनाम पाकिस्तान - एसआईसीएस ग्राउंड 1 - दोपहर 1:00 बजे

8 अक्टूबर - श्रीलंका बनाम मलेशिया - एसआईसीएस ग्राउंड 1 - 8:30 AM

8 अक्टूबर - भारत बनाम बांग्लादेश - एसआईसीएस ग्राउंड 1 - दोपहर 1:00 बजे

9 अक्टूबर - थाईलैंड बनाम मलेशिया - एसआईसीएस ग्राउंड 1 - सुबह 8:30 बजे

9 अक्टूबर - पाकिस्तान बनाम यूएई - एसआईसीएस ग्राउंड 1 - दोपहर 1:00 बजे

10 अक्टूबर - श्रीलंका बनाम बांग्लादेश - एसआईसीएस ग्राउंड 1 - सुबह 8:30 बजे

10 अक्टूबर - भारत बनाम थाईलैंड - एसआईसीएस ग्राउंड 1 - दोपहर 1:00 बजे

11 अक्टूबर - बांग्लादेश बनाम यूएई - एसआईसीएस ग्राउंड 1 - सुबह 8:30 बजे

11 अक्टूबर - पाकिस्तान बनाम श्रीलंका - एसआईसीएस ग्राउंड 1 - दोपहर 1:00 बजे से

13 अक्टूबर - सेमी फाइनल 1 - SICS ग्राउंड 1 - 8:30 AM

13 अक्टूबर - सेमी फाइनल 2- एसआईसीएस ग्राउंड 1 - दोपहर 1:00 बजे से

15 अक्टूबर - फाइनल - एसआईसीएस ग्राउंड 1 - 1:00 बजे से

यहां देखें महिला एशिया कप 2022 के मुकाबले
महिला एशिया कप 2022 के मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखें जा सकेंगे। इसके अलावा मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध होगी।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम 
हरमनप्रीत (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, सबबिनेनी मेघना, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, दयालन हेमलता, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, राधा यादव, केपी नवगीरे। 

स्टैंड बाय खिलाड़ी- तानिया, सपना भाटिया, सिमरन दिल बहादुर

यह भी पढ़ें: कौन हैं बुमराह जिनके बाहर होने से कमजोर हो गई टीम इंडिया की एक कड़ी, गेल के तूफान में पहली बार डाला था लंगर...

World Cup T20: विश्वकप से पहले भारत को तगड़ा झटका, बूम-बूम बुमराह चोट के चलते वर्ल्ड कप से बाहर

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI: छक्कों में रोहित नंबर-1, रनों में कोहली का राज..कीवियों के खिलाफ टूटे 4 बड़े रिकॉर्ड
IND vs NZ 2nd ODI: हारते-हारते बचा भारत! 113 पर गिरे 7 विकेट, फिर बारिश ने ऐन मौके पर पलट दिया खेल