Women's Asia Cup Cricket: बांग्लादेशी महिलाओं की कातिलाना गेंदबाजी, कैप्टन सुल्ताना ने छक्के से दिलाई जीत

Published : Oct 01, 2022, 11:20 AM ISTUpdated : Oct 01, 2022, 12:29 PM IST
Women's Asia Cup Cricket: बांग्लादेशी महिलाओं की कातिलाना गेंदबाजी, कैप्टन सुल्ताना ने छक्के से दिलाई जीत

सार

वुमेंस एशिया कप क्रिकेट टी20 टूर्नामेंट (Womens Asia Cup Cricket) के पहले मैच में बांग्लादेश की टीम (Bangladesh vs Thailand) ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। थाइलैंड की टीम को करारी शिकस्त देकर बांग्लादेशी महिलाओं ने अपना विजय अभियान शुरू कर दिया है।   

Bangladesh Beats Thailand. बांग्लादेश में वुमेंस एशिया कप क्रिकेट का शानदार आगाज हो चुका है और पहले मुकाबले में बांग्लादेशी महिला टीम ने थाइलैंड को करारी शिकस्त दी है। बांग्लादेश की टीम ने थाईलैंड को क्रिकेट के हर क्षेत्र में मात दी और यह मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया है। बांग्लादेश महिला टीम की कैप्टन ने गगनचुंबी सिक्सर लगाकर टीम को जीत दिलाई है। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम का विजय अभियान भी शुरू हो चुका है। जबकि कुछ ही देर के बाद भारत की महिला क्रिकेट टीम श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम से भिड़ने वाली है। 

बांग्लादेश की शानदार गेंदबाजी
बांग्लादेश की टीम ने पहले गेंदबाजी करते हुए थाइलैंड को नाकों चने चबवा दिए और सिर्फ 82 रनों पर ही टीम ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश की गेंदबाज रूमाना अहमद ने कातिलाना गेंदबाजी की और 3 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। इसके अलावा नाहिदा अख्तर ने 3.4 ओवर में 11 रन खर्च किए और 2 विकेट लिए। जबकि संदीदा मेघला ने 4 ओवर में सिर्फ 11 रन खर्च किए और 2 विकेट भी लिए। थाईलैंड की ओर से सिर्फ 3 बैट्समैन ही दहाई का आंकड़ा पार पाईं। फणीता माया ने 22 गेंद पर 26 रन बनाए जबकि नट्टकान चंतम ने 38 गेंद पर 20 रनों की पारी खेली। रोजनन ने 12 गेंद पर 11 रन बनाए और पूरी टीम 19.4 ओवर में 82 रन ही बना सकी। 

ऐसे जीती बांग्लादेशी टीम
83 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की महिला टीम ने पहले ही ओवर से आक्रामक खेल शुरू कर दिया और अंत में टीम ने मात्र 11.4 ओवर में 1 विकेट खोकर 88 रन बना लिए। इस तरह से बांग्लादेश की टीम ने 9 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। बांग्लादेश की बल्लेबाज और शमीमा सुल्ताना ने 30 गेंदो पर 49 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं फरजाना होक ने 29 गेंद पर 26 रन और कैप्टन निगर सुल्ताना ने 11 गेंद पर नाबाद 10 रन बनाए और छक्के के साथ टीम को जीत दिला दी। थाइलैंड की गेंदबाज थिपाचा ने 4 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट लिए। वहीं टिपोच ने 1 ओवर में 6 रने और सुलेपार्न ने 1.4 ओवर में बिना विकेट लिए 8 रन खर्च किए।

यह भी पढ़ें

 Women's Asia Cup Cricket: बांग्लादेश बनाम थाइलैंड मैच से आगाज, दोपहर 1 बजे भिडेंगी भारत और श्रीलंका की टीमें
 

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI: छक्कों में रोहित नंबर-1, रनों में कोहली का राज..कीवियों के खिलाफ टूटे 4 बड़े रिकॉर्ड
IND vs NZ 2nd ODI: हारते-हारते बचा भारत! 113 पर गिरे 7 विकेट, फिर बारिश ने ऐन मौके पर पलट दिया खेल