World Cup T20: टीम इंडिया की उम्मीदों को लगे पंख, ये दो तूफानी गेंदबाज वर्ल्ड कप टीम के साथ जाएंगे ऑस्ट्रेलिया

Published : Oct 01, 2022, 07:39 AM IST
World Cup T20: टीम इंडिया की उम्मीदों को लगे पंख, ये दो तूफानी गेंदबाज वर्ल्ड कप टीम के साथ जाएंगे ऑस्ट्रेलिया

सार

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के अचानक टीम से बाहर होने के बाद बीसीसीआई ने भारतीय टीम के साथ दो अतिरिक्त तेद गेंदबाजो को जोड़ने का ऐलान कर दिया है। ये दोनों तूफानी तेज गेंदबाज वर्ल्ड कप टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे।   

T20 World Cup Team India Squad. इस महीने की 16 तारीख से शुरू होने वाले विश्वकप टी20 के लिए भारतीय टीम के साथ दो अतिरिक्त गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। तूफानी तेज गेंदबाज उमरान मलिक और मोहम्मद सिराज के नाम की घोषणा बीसीसीआई ने कर दी है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया। अब यह क्लीयर हो गया है कि वे विश्वकप टीम का भी हिस्सा होंगे। उनके नाम साथ ही उमरान मलिक के नाम पर भी मुहर लगा दी गई है। इससे भारतीय टीम को अच्छा गेंदबाजी बैकअप मिल गया है। 

6 अक्टूबर को टीम होगी रवाना
विश्वकप अभियान के लिए भारतीय टीम 6 अक्टूबर को ही ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो जाएगी। टीम के साथ मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक भी उड़ान भरेंगे।  टीम इंडिया पर्थ में करीब 1 सप्ताह तक शिविर में अभ्यास करेगी। टीम वेस्ट ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ भी प्रैक्टिस करेगी। विश्व कप का पहला आधिकारिक प्रैक्टिस मैच 17 अक्टूबर को ब्रिसबेन में खेला जाएगा। हालांकि सौरव गांगुली ने कहा कि बुमराह के विश्वकप में खेलने की उम्मीदें बरकरार हैं लेकिन फैंस चाहते हैं कि ऐसे बड़े टूर्नामेंट में कोई रिस्क न ही लिया जाए तो बेहतर होगा क्योंकि भारत के पास अच्छे तेज गेंदबाज मौजूद हैं। 

ये खिलाड़ी पहली बार खेलेंगे
विश्वकप में भारतीय टीम के चार खिलाड़ी अभी तक ऑस्ट्रेलिया में एक भी मैच नहीं खेले हैं। इसलिए टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने बीसीसीआई से कहा था कि वे एक सप्ताह पहले ऑस्ट्रेलिया जाना चाहते हैं जिसे बोर्ड ने मंजूर भी कर लिया है। टीम में शामिल सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, अर्शदीप सिंह और हर्षल पटेल ने ऑस्ट्रेलियाई पिचों का स्वाद नहीं चखा है। जबकि दिनेश कार्तिक की बात करें तो करीब 15 साल पहल कार्तिक यहां 1 मैच खेल चुके हैं। यही वजह है टीम इंडिया पहले पहुंचकर शिविर का आयोजन कर रही है ताकि टीम इंडिया के खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के माहौल में खुद को ढाल सकें। 

यह भी पढ़ें

कौन हैं बुमराह जिनके बाहर होने से कमजोर हो गई टीम इंडिया की एक कड़ी, गेल के तूफान में पहली बार डाला था लंगर...
 

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI: छक्कों में रोहित नंबर-1, रनों में कोहली का राज..कीवियों के खिलाफ टूटे 4 बड़े रिकॉर्ड
IND vs NZ 2nd ODI: हारते-हारते बचा भारत! 113 पर गिरे 7 विकेट, फिर बारिश ने ऐन मौके पर पलट दिया खेल