सरकार बनाने के बाद एक्शन में अरविंद केजरीवाल, 10 गारंटी के लिए टॉप अफसरों के साथ मीटिंग

Published : Feb 18, 2020, 11:51 AM IST
सरकार बनाने के बाद एक्शन में अरविंद केजरीवाल, 10 गारंटी के लिए टॉप अफसरों के साथ मीटिंग

सार

इन गारंटियों में निर्बाध बिजली आपूर्ति, कूड़ा रहित दिल्ली तथा अनधिकृत कॉलोनियों के लिए मूलभूत सुविधाएं देना शामिल हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ‘दस गारंटियों’ के क्रियान्वयन पर चर्चा करने के लिए बुधवार को शीर्ष अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इन गारंटियों में निर्बाध बिजली आपूर्ति, कूड़ा रहित दिल्ली तथा अनधिकृत कॉलोनियों के लिए मूलभूत सुविधाएं देना शामिल हैं।

सूत्रों ने बताया कि बुधवार दोपहर को होने वाली बैठक के एजेंडा में पेयजल की पाइप द्वारा आपूर्ति, सभी बच्चों के लिए शिक्षा, समाज के विभिन्न तबकों के लिए नि:शुल्क बस सेवा, स्वास्थ्य सेवाएं, महिला सुरक्षा, यमुना की सफाई आदि शामिल हैं। केजरीवाल ने रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों के शीर्ष अधिकारियों के साथ यह उनकी पहली बैठक है।

मंत्रियों के साथ भी करेंगे मीटिंग 
सूत्रों ने बताया कि सभी सचिवों और प्रधान सचिवों को बैठक में शामिल होने को कहा गया है। बुधवार को होने वाली बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री करेंगे। बुधवार को ही मंत्रिमंडल की बैठक भी होनी है।

जनता से किया वादा पूरा करना मकसद 
दिल्ली मंत्रिमंडल के सदस्यों ने अपने-अपने प्रभार संभालने के बाद कहा था कि वे ‘गारंटी कार्ड’ में किए गए वादों को पूरा करने के लिए काम करेंगे। गारंटी कार्ड में प्रदूषण घटाना और मेट्रो नेवटर्क का विस्तार करना शामिल है।

(ये खबर पीटीआई/भाषा की है। एशियानेट हिन्दी न्यूज ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।) 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Raihan Vadra Photos Row: रायहान की 74 तस्वीरें क्यों हटाईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह
Telecom Rules 2026: ₹10,000 आवेदन फीस, नई तकनीक की टेस्टिंग कैसे होगी? जानें स्टार्टअप्स के नियम