दिल्ली की बादली सीट से जीते आम आदमी पार्टी के अजेश यादव, बीजेपी के विजय भगत को दी शिकस्त

Published : Jan 28, 2020, 01:32 PM ISTUpdated : Feb 11, 2020, 06:00 PM IST
दिल्ली की बादली सीट से जीते आम आदमी पार्टी के अजेश यादव, बीजेपी के विजय भगत को दी शिकस्त

सार

विधानसभा सीट क्रमांक 5 यानी बादली से आम आदमी पार्टी के अजेश यादव जीत गए हैं। अजेश ने बीजेपी के विजय कुमार भगत को मात दी। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के देवेंद्र यादव रहे।

नई दिल्ली. विधानसभा सीट क्रमांक 5 यानी बादली से आम आदमी पार्टी के अजेश यादव जीत गए हैं। अजेश ने बीजेपी के विजय कुमार भगत को मात दी। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के देवेंद्र यादव रहे। आप को यहां 69357, बीजेपी को 40234 और कांग्रेस को 27449 वोट मिले। 2015 चुनाव की बात करें तो आप के अजेश यादव को 72795 वोट मिले थे। इस सीट पर दूसरे नंबर पर कांग्रेस के देवेन्द्र यादव थे, जिन्हें 37419 वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर रहे बीजेपी प्रत्याशी राजेश यादव को 28238 मतों से संतोष करना पड़ा था। बादली विधानसभा सीट में वोटरों की कुल संख्या 223268 है।

बादली
विजेता - अजेश यादव (आप), वोट मिले -  72795
रनरअप- देवेन्द्र यादव (कांग्रेस), वोट मिले-  37419
कुल वोटर्स -  223268

बादली दिल्ली के सबसे पुराने गांवों में से एक है। इतिहासकारों का कहना है कि जब भी दिल्ली पर हमला हुआ, बादली उसका पहला शिकार बना। अक्सर यहां बाहर से आने वाले लड़ाके कैंप करते थे। यह दिल्ली के सबसे धनी गांवों में एक माना जाता था। यहां किसानों ने बड़े-बड़े गोदाम और कमरे बनवा रखे थे जो वे किराए पर देते थे। बादली दिल्ली के उत्तर-पश्चिम जिले में पड़ता है। कहा जाता है कि गोलिया जाट यहां के मूल निवासी थे। वे मानते थे कि पहले वे ब्राह्मण थे, लेकिन शराब पीने के कारण उनकी जाति नीची हो गई। अभी बादली एक औद्योगिक केंद्र के रूप में जाना जाता है। बादली इंडस्ट्रियल एरिया अमृतसर-दिल्ली-कोलकाता इंडस्ट्रियल कोरिडोर का महत्वपूर्ण हिस्सा है। 

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Global Dispute Resolution: भारत बन सकता है ग्लोबल विवाद समाधान का हब-कैसे? CJI सूर्यकांत ने बताया पूरा रोडमैप
Dubai News: 'हर वक्त अलर्ट का खौफ', भारत पहुंचे पैसेंजर्स की अलग-अलग बातें...