दिल्ली विधानसभा चुनाव : भाजपा के विजेंद्र गुप्ता ने नामांकन दाखिल किया

 दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने सोमवार को रोहिणी विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया

Asianet News Hindi | Published : Jan 20, 2020 12:02 PM IST

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने सोमवार को रोहिणी विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। दिल्ली विधानसभा के लिए आठ फरवरी को मतदान होगा।

गुप्ता अभी रोहिणी से विधायक हैं। नामांकन के दौरान उनके साथ उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के पार्टी सांसद भी थे। 70- सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव के सिलसिले में मंगलवार तक नामांकन होंगे।

भाजपा ने शनिवार को 57 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

Share this article
click me!