
नई दिल्ली. विधानसभा सीट क्रमांक 2 बुराड़ी से आम आदमी पार्टी ने मौजूदा विधायक संजीव झा को ही एक बार फिर मैदान में उतारा था। संजीव झा ने बीजेपी के सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड के शैलेन्द्र कुमार को भारी अंतर से हराया। इस सीट पर तीसरे नंबर पर शिवसेना रही। शिवसेना के उम्मीदवार धरमवीर को 17875 वोट मिले। वहीं आप को 138417, जेडीयू को 50593 वोट मिले। 2015 की बात करें तो आप के संजीव झा को 124724 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी के गोपाल झा को 56774 वोट प्राप्त हुए थे। वहीं कांग्रेस के जेएस चौहान को 6750 वोट मिले थे। बुराड़ी में कुल वोटर्स की संख्या 288420 है।
बुराड़ी (2015)
विजेता- संजीव झा (आप), वोट मिले- 124724
रनरअप- गोपाल झा (बीजेपी), वोट मिले- 56774
कुल वोटर्स - 288420
बुराड़ी दिल्ली के उत्तरी जिले में पड़ता है। यह एक प्राचीन बस्ती है। यहां महाभारतकालीन एक मंदिर है, जिसे खांडेश्वर मंदिर कहा जाता है। यह शिव की उपासना का प्रमुख केंद्र है। कहा जाता है कि अर्जुन ने खांडवप्रस्थ वन को जलाने के पहले भगवान शिव की पूजा की थी। ऐसी लोक कथाएं प्रचलित हैं, जिनमें कहा गया है कि भगवान कृष्ण गायों को चराने के लिए यहां आते थे। यहां सारी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। यहां का बाजार भी काफी बड़ा है। यहां थ्री-स्टार होटल भी मौजूद हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.