गार्गी कॉलेज पर केजरीवाल ने कहा, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए

गार्गी कॉलेज में छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है, "गार्गी कॉलेज में हमारी बेटियों के साथ बदसलूकी बेहद दुखद और निराशाजनक है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

Asianet News Hindi | Published : Feb 10, 2020 9:46 AM IST

नई दिल्ली. गार्गी कॉलेज में छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है, "गार्गी कॉलेज में हमारी बेटियों के साथ बदसलूकी बेहद दुखद और निराशाजनक है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। दोषियों को पकड़ कर सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। और ये सुनिश्चित हो कि हमारे कॉलेजों में पढ़ने वाले बच्चे सुरक्षित हों।" 4 से 6 फरवरी को गार्गी कॉलेज में फेस्ट चल रहा था। आखिरी दिन 6 फरवरी को कार्यक्रम के दौरान कुछ बाहरी लोगों को कॉलेज में घुसकर लड़कियों से छेड़छाड़ का आरोप है।

स्वाति मालीवाल पहुंची गार्गी कॉलेज
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल गार्गी कॉलेज पहुंची। उन्होंने कहा, "चार दिन हो गए न ​तो दिल्ली पुलिस ने कोई कारवाई की और न कॉलेज ने। दिल्ली महिला आयोग दिल्ली पुलिस और कॉलेज को नोटिस जारी कर रही है। जब  छेड़छाड़ हो रही थी, पुलिस के जवान यहां तैनात थे, दिल्ली पुलिस इस तरह से आंखें मूंद कर नहीं बैठ सकती। गार्गी कॉलेज की छात्राओं ने बाहरी लोगों के द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।"

Latest Videos

लोकसभा में भी उठा मुद्दा
गार्गी कॉलेज मामले पर लोकसभा में मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा, "हमारे संज्ञान में आया है कि वो छात्र नहीं बाहर के लोग थे। जो सही नहीं है। हमने कॉलेज प्रशासन को इस मामले पर गौर करने के लिए कहा है।"

पुलिस मौजूद थी, लेकिन कुछ नहीं किया : चश्मदीद
कॉलेज की एक स्टूडेंट का कहना है कि 'भीड़ बढ़ती जा रही थी। बाहर के लोग बिना पास के अंदर आते जा रहे थे, लेकिन उन्हें रोकने वाला कोई नहीं था। सिक्योरिटी वाले न पास चेक कर रहे थे और न ही स्टूडेंट्स आईडी। सिक्योरिटी की इसी लापरवाही की वजह से करीब 30-35 साल के लड़के कॉलेज में बिना पास और आईडी के घुस आए।'

वो हमें छू रहे थे, धक्के मार रहे थे : चश्मदीद
बीए थर्ड ईयर की एक छात्रा का कहना है कि कॉलेज में घुसे लोग लड़कियों को परेशान कर रहे थे। कईयों ने लड़कियों पर पैसे फेंके तो कई ने शर्ट के बटन खोले। कुछ ने हमें छूने की कोशिश की। अंदर पुलिस भी मौजूद थी, लेकिन हमारी मदद नहीं की। वे लड़कियों को देखकर गंदी हरकतें कर रहे थे।

Share this article
click me!

Latest Videos

Israel Hezbollah War: Nasrallah की मौत पर क्यों बंट गए मुस्लिम देश?
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी ने सोनीपत में जनता को संबोधित किया | हरियाणा विजय संकल्प यात्रा |
LIVE: पेरिस ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाले एथलीटों और कोचों के लिए सम्मान कार्यक्रम
Supreme Court On Bulldozer Action: SC ने सरकारों को अब ढंग से समझा दिया
7000 km का सफर तय करेगी 'वायु वीर विजेता' कार रैली, 50 से अधिक वायु योद्धा लेंगे हिस्सा