कृष्णा नगर सीट: आप के एसके बग्गा ने दर्ज की जीत, बीजेपी को किरण बेदी का टिकट काटने का नहीं हुआ फायदा

Published : Jan 28, 2020, 11:58 AM ISTUpdated : Feb 11, 2020, 06:18 PM IST
कृष्णा नगर सीट: आप के एसके बग्गा ने दर्ज की जीत, बीजेपी को किरण बेदी का टिकट काटने का नहीं हुआ फायदा

सार

दिल्ली विधानसभा की कृष्णा नगर सीट (Krishna Nagar assembly constituency) सामान्य सीट है। इसे 1977 में बनाया गया था। यह ईस्ट दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। बीजेपी के कैंडिडेट 6 बार इस सीट से प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा की कृष्णा नगर सीट (Krishna Nagar assembly constituency) सामान्य सीट है। इसे 1977 में बनाया गया था। यह ईस्ट दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। बीजेपी के कैंडिडेट 6 बार इस सीट से प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस बार आप के एसके बग्गा ने जीत दर्ज की। जबकि बीजेपी के अनिल गोयल दूसरे नंबर पर रहे। बता दें, इस सीट पर बीजेपी ने किरण बेदी का टिकट काटकर अनिल गोयल को टिकट दिया था, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

पहली बार जनता पार्टी ने कांग्रेस को दी थी मात
साल 1977 में बनी इस सीट पर मुख्य मुकाबला जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच था। जिसपर जनता पार्टी के योग ध्यान ने कांग्रेस के जगदीश को 2,978 वोटों से हराया था। योग ध्यान को कुल 25,840 और जगदीश को 22,862 वोट मिले थे।

आप ने बीजेपी से छीनी थी ये सीट
1977 से लगातार जीतती आ रही बीजेपी ने 2013 में भी जीत के सिलसिले को कायम रखा था। 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के डॉ हर्षवर्धन ने 69,222 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी। जबकि कांग्रेस के डॉ विनोद 26,072 वोट के साथ दूसरे नंबर और आप के इशरत अली 17,498 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे थे। लेकिन 2015 में आप ने बड़ा उल्टफेर करते हुए 1977 से लगातार जीत रही बीजपी के विजय रथ पर ब्रेक लगा दिया। आप के एसके बग्गा ने 65,919 वोट के साथ जीत दर्ज की। जबकि बीजेपी की किरण बेदी 63,642 और कांग्रेस के बंसीलाल को 6,189 वोट से संतोष करना पड़ा।

कृष्णा नगर यमुना पार स्थित है। यह पूर्वी दिल्ली जिले के अंतर्गत आता है। यहा विश्वास नगर, गांधी नगर, प्रीत विहार और गीता कॉलोनी से घिरा है। यहां मिली-जुली आबादी है। कृष्णा नगर का राधा महादेव मंदिर और शिव बाला जी बाबोसा मंदिर काफी  प्रसिद्ध है।
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

इंडियन नेवी का मेगा शो: 72 देशों और 60+ वॉरशिप्स संग IFR 2026, क्या भारत संभालेगा समुद्री नेतृत्व?
असम में इतिहास रचा गया: नेशनल हाईवे पर उतरा PM मोदी का विमान, जानिए क्या है ELF और इसके लाभ?