मटिआला सीट: आप के गुलाब सिंह ने बीजेपी के राजेश गहलोत को हराया

Published : Jan 28, 2020, 01:39 PM ISTUpdated : Feb 11, 2020, 06:47 PM IST
मटिआला सीट: आप के गुलाब सिंह ने बीजेपी के राजेश गहलोत को हराया

सार

दिल्ली विधानसभा की मटिआला सीट (Matiala assembly constituency) सामान्य सीट है। इसे 2008 में बनाया गया था। यह वेस्ट दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। कांग्रेस, बीजेपी और आप एक एक बार इस सीट से प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा की मटिआला सीट (Matiala assembly constituency) सामान्य सीट है। इसे 2008 में बनाया गया था। यह वेस्ट दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। कांग्रेस, बीजेपी और आप एक एक बार इस सीट से प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस बार आप के गुलाब सिंह यादव ने जीत दर्ज की। जबकि बीजेपी के राजेश गहलोत दूसरे नंबर पर रहे।

पहली बार कांग्रेस ने बीजेपी को दी थी मात
साल 2008 में बनी इस सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच था। जिसपर कांग्रेस के सुमेश ने बीजेपी के कमल जीत को 6,629 वोटों से हराया था। सुमेश को कुल 52,411 और कमल जीत को 45,782 वोट मिले थे।

2015 में आप के कैंडिडेट ने भारी मतों से दर्ज की थी जीत  
2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के राजेश गहलोत ने 70,053 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी। जबकि आप के गुलाब सिंह 66,051 वोट के साथ दूसरे नंबर और कांग्रेस के सुमेश 48,358 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे थे। 2015 के चुनाव में भी आप ने बाजी मारी। आप के गुलाब सिंह 1,27,665 वोटों के साथ विजयी हुए। जबकि बीजेपी के राजेश गहलोत को 80,661 और कांग्रेस के सुमेश को 20,284 वोट से संतोष करना पड़ा।

मटियाला पश्चिमी दिल्ली क्षेत्र में आता है। यह पहले एक गांव था। यह जाट बहुत इलाका है। वैसे, द्वारका के करीब होने के कारण यहां काफी विकास हुआ है। यहां का शिव शक्ति सनातन धर्म मंदिर, श्री बाबा बालक नाथ मंदिर और शिव मंदिर प्रसिद्ध है।
 

PREV

Recommended Stories

PM Modi in Jordan: आतंकवाद के खिलाफ भारत-जॉर्डन का नजरिया एक जैसा- मोदी
दिल्ली: नर्सरी से 5वीं तक की क्लासें ऑनलाइन, हवा की खराब क्वालिटी को देखते हुए बड़ा फैसला