सोनिया से मिले राजकुमार चौहान, कांग्रेस में हो सकती है वापसी

Published : Jan 15, 2020, 02:25 PM IST
सोनिया से मिले राजकुमार चौहान, कांग्रेस में हो सकती है वापसी

सार

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की  

नई दिल्ली: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। चौहान के जल्द ही कांग्रेस में वापसी करने की संभावना जताई जा रही है।

सूत्रों का कहना है कि चौहान की सोनिया से मुलाकात के दौरान दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा भी मौजूद थे। शीला दीक्षित सरकार में मंत्री रहे चौहान पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल हो गए थे।

सूत्रों का कहना है कि वापसी करने पर कांग्रेस की ओर से उन्हें मंगोलपुरी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। वह इस सीट से कई बार विधायक रहे और 2013 के चुनाव में वह आम आदमी पार्टी की राखी बिड़ला से हार गए थे।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

West Bengal New CM: शपथ लेते ही सुवेंदु अधिकारी देंगे बड़ा सरप्राइज! बंगाल के लोगों को मिलेगा ₹5 लाख वाला तोहफा?
Suvendu Adhikari: बंगाल के नए CM के पास अपनी साइकिल तक नहीं! फिर भी ममता बनर्जी से इतने अमीर