विकासपुरी विधानसभा सीट पर आप प्रत्याशी महिंदर यादव की बंपर जीत, बीजेपी प्रत्याशी को हराया

Published : Jan 27, 2020, 05:21 PM ISTUpdated : Feb 11, 2020, 07:49 PM IST
विकासपुरी विधानसभा सीट पर आप प्रत्याशी महिंदर यादव की बंपर जीत, बीजेपी प्रत्याशी को हराया

सार

विकासपुरी विधानसभा सीट पर आप पार्टी के मौजूदा विधायक महिंदर यादव ने बंपर जीत दर्ज की है। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी संजय सिंह को भारी मतों से मात दी है।

नई दिल्ली। विकासपुरी विधानसभा सीट पर आप पार्टी के मौजूदा विधायक महिंदर यादव ने बंपर जीत दर्ज की है। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी संजय सिंह को भारी मतों से मात दी है। विकासपुरी (Vikaspuri Vidhan Sabha constituency) का चुनावी इतिहास महज 12 साल पुराना है। 2008 में विकासपुरी के रूप में दिल्ली में नई विधानसभा का गठन हुआ था। ये विधानसभा वेस्ट दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में आती है। 2015 तक इस विधानसभा सीट पर तीन चुनाव हुए हैं। इस सीट पर एक बार कांग्रेस और दो बार आप ने जीत हासिल की है।

पहले चुनाव में कुछ सौ मतों से हार गई थी बीजेपी


विधानसभा गठन के बाद विकासपुरी विधानसभा सीट पर पहला चुनाव 2008 में हुआ था। एक नजदीकी मुक़ाबले में कांग्रेस के नंद किशोर ने बीजेपी की कृष्णा गहलोत को हरा दिया था। हार-जीत का अंतर एक हजार से कम मतों का था। तीसरे नंबर पर बसपा के अशोक कुमार लाकड़ा थे। लाकड़ा ने 16 हजार से ज्यादा मत हासिल किए थे।  

जीतते-जीतते रह गई बीजेपी


2013 के चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस के नंद किशोर, बीजेपी की कृष्णा गहलोत थी। इस बार आप के महिंदर यादव भी मैदान में थे। त्रिकोणीय मुकाबले में महिंदर यादव ने एक बार फिर कुछ सौ मतों के अंतर से बीजेपी से ये सीट छीन ली। 47 हजार मतों के साथ कांग्रेस तीसरे नंबर पर चली गई और बसपा उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई।

तीसरे चुनाव में आप ने हासिल की एकतरफा जीत


पहले दो चुनाव में यहां त्रिकोणीय संघर्ष दिखा, मगर तीसरे चुनाव में मामला एकतरफा रहा। हालांकि इस बार बीजेपी ने प्रत्याशी बदलकर संजय सिंह को मैदान में उतारा था, मगर आप के मौजूदा विधायक ने बीजेपी रिकॉर्ड मतों से हराया। आप को 1 लाख 34 हजार से ज्यादा मत मिले। जबकि बीजेपी को सिर्फ 54 हजार से कुछ ज्यादा वोट मिले। कांग्रेस के पूर्व विधायक नंद किशोर मुश्किल से 16 हजार वोट मिले।

विकासपुरी वेस्ट दिल्ली डिस्ट्रिक्ट में पड़ता है। यह एक पॉश रेसिडेंशियल इलाका है। यह 9 बड़े ब्लॉक्स में बंटा हुआ है। यहां का बाजार काफी बड़ा है। इसके साथ ही यहां सारी सुविधाएं मौजूद हैं। यहां मुख्य तौर पंजाबी समुदाय के लोग रहते हैं, जिनके पूर्वज देश के विभाजन के बाद पाकिस्तान से आए। विकासपुरी के सी ब्लॉक में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा है। यहां के बाजार भी काफी विकसित हैं। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

इंडियन नेवी का मेगा शो: 72 देशों और 60+ वॉरशिप्स संग IFR 2026, क्या भारत संभालेगा समुद्री नेतृत्व?
असम में इतिहास रचा गया: नेशनल हाईवे पर उतरा PM मोदी का विमान, जानिए क्या है ELF और इसके लाभ?