Lunar Eclipse 2022: कितने प्रकार का होता है चंद्रग्रहण? साल 2022 में कब-कब होंगे चंद्रग्रहण व अन्य रोचक बातें

Lunar Eclipse 2022: साल 2022 कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। इस साल कई खगोलीय घटनाएं देखने को मिलेंगी, जिनका ज्योतिष से भी संबंध रहेगा। इनमें से चंद्रग्रहण भी एक है। चंद्रग्रहण से जुड़ी कई मान्यताएं और परंपराएं हमारे समाज में प्रचलित हैं।

 

 

Asianet News Hindi | Published : Dec 18, 2021 9:09 AM IST / Updated: Dec 31 2021, 12:00 PM IST

उज्जैन. जब पृथ्वी अपनी धुरी पर चक्कर काटते हुए सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है तो ये तीनों एक ही सीधी लाइन में आ जाते है। इस कारण से सूर्य का रोशनी चांद पर नहीं पहुंच पाता है और पृथ्वी की परछाई चंद्रमा पर पड़ती है। इस घटना को ही चंद्रग्रहण कहते हैं। आगे जानिए साल 2022 में कब-कब होगा चंद्रग्रहण और कितने प्रकार का होता है चंद्रग्रहण व अन्य रोचक बातें…

उपच्छाया चंद्रग्रहण 
ज्योतिष के अनुसार उपच्छाया चंद्रग्रहण भी होता है। ये चंद्र ग्रहण पृथ्वी की छाया वाला माना जाता है। इस ग्रहण में चंद्रमा के आकार पर किसी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ता है। इसमें चांद की रोशनी में हल्का सा धुंधलापन आ जाता है, जिसमें ग्रहण को पहचानना भी आसान नहीं होता है।

आंशिक चंद्रग्रहण 
ज्योतिष के अनुसार आंशिक चंद्र ग्रहण भी बहुत बार पड़ता है। ये ग्रहण वो होता है जब सूरज और चांद के बीच पृथ्वी पूरी तरह न आकर केवल इसकी छाया ही चंद्रमा पर पड़ती है। ये वाला ग्रहण लंबे वक्त के लिए नहीं लगता है, लेकिन इसमें सूतक के सारे नियमों का पालन करना पड़ता है।

पूर्ण चंद्रग्रहण 
पूर्ण चंद्र ग्रहण में सूतक काल माना जाता है। इसमें ग्रहण लगने के समय से ठीक 12 घंटे पहले सूतक लग जाता है। इस ग्रहण में पूरी तरह से चांद और सूरज के बीच पृथ्वी आती है, जिसमें पृथ्वी चांद को पूरी तरह से ढक लेती है। इस ग्रहण में चांद का रंग भी बदलकर लाल हो जाता है और इस पर धब्बे भी दिखाई देते हैं। ज्योतिष के अनुसार पूर्ण चंद्र ग्रहण सबसे प्रभावशाली माना जाता है। साथ ही इसका सभी राशियों पर अच्छा और बुरा प्रभाव देखने को मिलता है।

ग्रहण से जुड़ा धार्मिक पक्ष
धर्म ग्रंथों के अनुसार समुद्र से रत्न यानी विविध अमूल्य चीजों को निकालने के लिए देवताओं और दैत्यों में मिलकर समुद्र को मथा। तब उसमें से एक एक वस्तु बाहर आने लगी। सबसे अंत में भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर बाहर निकले, जिसे पाने के लिए देवताओं और दैत्यों में युद्ध होने लगा। तब भगवान विष्णु ने मोहिनी अवतार लेकर दोनों पक्षों को समझाया और कलश लेकर स्वयं दोनों पक्षों को अमृत पिलाने लगे। लेकिन वास्तव में मोहिनी रूपी विष्णु सिर्फ देवताओं को ही अमृतपान करा रहे थे। ये बात एक दैत्य को पता चल गई और वह देवताओं का वेष धरकर उनके साथ बैठ गया। मोहिनी ने जैसे ही उसे अमृत पान कराया, सूर्य और चंद्रमा ने उसे पहचान लिया और सबको बता दिया। भगवान विष्णु ने अपने चक्र से उसका मस्तक काट दिया, लेकिन वह दैत्य मरा नहीं क्योंकि वह अमृत पी चुका था। उसी दैत्य का सिर राहु कहलाया और धड़ केतु। ऐसी मान्यता है कि राहु-केतु समय-समय सूर्य और चंद्रमा को जकड़ लेते हैं, जिससे सूर्य व चंद्रग्रहण होता है।

16 मई को होगा पहला चंद्रग्रहण
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा यानी 16 मई, सोमवार को होगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, लेकिन भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए ग्रहण का कोई भी धार्मिक या ज्योतिषीय महत्व नहीं माना जाएगा। भारतीय समय के अनुसार, इस ग्रहण का आरंभ 16 मई की सुबह 07.58 से होगा, जो 11.58 तक रहेगा। इस ग्रहण का प्रभाव दक्षिणी/पश्चिमी यूरोप, दक्षिणी/पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पैसिफिक, अटलांटिक, अंटार्कटिका, हिन्द महासागर में देखने को मिलेगा। 

8 नवंबर को होगा दूसरा चंद्रग्रहण
8 नवंबर, मंगलवार यानी कार्तिक पूर्णिमा पर होने वाला चंद्रग्रहण भारत में खग्रास चंद्रग्रहण के रूप में दिखाई देगा। भारतीय समय के अनुसार, ये ग्रहण दोपहर 02.41 से शुरू होगा जो शाम 06.20 तक रहेगा। ग्रहण का स्पर्श 2.13 से होगा। ग्रहण का मध्य 04.30 शाम को होगा और मोक्ष 06.20 पर होगा। भारत में यह ग्रस्तोदित चंद्रग्रहण के रूप में चंद्रोदय शाम 05.20 से प्राय: सभी क्षेत्रों में दिखाई देगा। इस ग्रहण का सूतक 9 घंटे पूर्व से प्रारंभ माना जाएगा। भारत के अलावा ये ग्रहण दक्षिणी/पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक और हिंद महासागर में देखा जाएगा।

ग्रहण का राशिफल
मेष राशि-
 इस राशि के लोगों को कोई आघात लग सकता है यानी दुर्घटना होने के योग बन रहे हैं।
वृष राशि- इस राशि के लोगों को अनावश्यक रूप से पैसा खर्च करना पड़ सकता है।
मिथुन राशि- इस राशि के लोगों के लिए धन लाभ के योग बनेंगे।
कर्क राशि- समाज के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए इन्हें मान-सम्मान मिलेगा। 
सिंह राशि- इस राशि के लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पद और प्रतिष्ठा भी मिलेगी।
कन्या राशि- इस राशि के लोगों को धन हानि हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखनी होगी।
तुला राशि- इस राशि के लोगों को किसी न किसी कारण कष्ट का अनुभव होगा।
वृश्चिक राशि- इस राशि के लोगों को बिजनेस या पारिवारिक कारणों को तनाव हो सकता है।
धनु राशि- इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बन रहे हैं। रूका हुआ पैसा मिल सकता है।
मकर राशि- इस राशि के लोगों को सुख का अनुभव होगा। कोई अटका हुआ काम हो सकता है।
कुंभ राशि- न चाहते हुए भी किसी काम में पैसा लगाना पड़ सकता है।
मीन राशि- किसी से विवाद हो सकता है। इस वजह से समाज में अपयश मिलेगा।

ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या करने से बचें…
1.
जिन क्षेत्रों में ग्रहण दिखाई दे रहा है, वहां रहने वाले लोगों को ग्रहण से पहले खाने-पीने की चीजें में तुलसी के पत्ते डाल देना चाहिए। तुलसी की वजह से इन चीजों पर ग्रहण का असर नहीं होता है।
2. ग्रहण से पहले पका हुआ भोजन ग्रहण के बाद नहीं खाना चाहिए।
3. ग्रहण काल में पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए। इसीलिए इस समय में मंदिर बंद कर दिए जाते हैं।
4. गर्भवती स्त्री को ग्रहण काल में घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। अगर इस बात का ध्यान नहीं रखा जाता है तो गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य पर बुरा असर हो सकता है।
5. ग्रहण काल में पति-पत्नी को दूरी बनाकर रखनी चाहिए। इस दौरान शारीरिक संबंध बनाने से बचना चाहिए। ग्रहण के समय बने संबंध से उत्पन्न होने वाली संतान को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
6. ग्रहण के समय मंत्रों का मानसिक जाप करना चाहिए। मानसिक जाप यानी धीरे-धीरे अपने इष्टदेव के मंत्रों का जाप करना चाहिए।
7. ग्रहण के बाद पूरे घर की सफाई करनी चाहिए। गाय को हरी घास खिलाएं। दान-पुण्य करें। अगर संभव हो सके तो किसी पवित्र नदी में स्नान करें।


साल 2022 में कब-कब होगा सूर्यग्रहण, जानिए...

Solar Eclipse 2022: नए साल में होंगे 2 सूर्यग्रहण, इनमें सिर्फ 1 ही भारत में दिखाई देगा, जानिए खास बातें


 

साल 2022 का शनि राशिफल भी पढ़िए...

Aries Shani Horoscope 2022 मेष का वार्षिक शनि राशिफल: पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसला लेना होगा

Taurus Shani Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक शनि राशिफल: विद्यार्थियों को मिलेगा शुभ फल और सफलता

Gemini Shani Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक शनि राशिफल: नौकरी में लापरवाही पड़ सकती है भारी

Cancer Shani Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक शनि राशिफल: कोई अपना व्यक्ति ही नुकसान पहुंचा सकता है

Leo Shani Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक शनि राशिफल: पुराने रोग कर सकते हैं परेशान, खान-पान का ध्यान रखें

Virgo Shani Horoscope 2022 कन्या का वार्षिक शनि राशिफल: आपके काम की प्रशंसा होगी, बॉस भी खुश रहेंगे

Libra Shani Horoscope 2022 तुला का वार्षिक शनि राशिफल: पूरे साल सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा

Scorpio Shani Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक शनि राशिफल: बिजनेस में सफलता के लिए करनी होगी मेहनत

Sagittarius Shani Horoscope 2022 धनु का वार्षिक शनि राशिफल: मेहनत के बाद भी मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी

Capricorn Shani Horoscope 2022 मकर का वार्षिक शनि राशिफल: बिजनेस और नौकरी में आ सकती हैं परेशानियां

Aquarius Shani Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक शनि राशिफल: कोर्ट-कचहरी के लगाने पड़ सकते हैं चक्कर

Pisces Shani Horoscope 2022 मीन का वार्षिक शनि राशिफल: मान-सम्मान बढ़ेगा, घर या वाहन खरीद सकते हैं

Share this article
click me!