Surya Grahan 2022: 15 दिन में होंगे 2 ग्रहण, क्या भारत में दिखाई देंगे ये ग्रहण? जानें टाइमिंग व अन्य बातें

Surya Grahan 2022: सूर्य व चंद्र ग्रहण खगोलीय घटनाएं हैं, जो समय-समय पर होती रहती हैं। हिंदू धर्म में इन घटनाओं को बहुत ही खास माना जाता है क्योंकि इनके साथ धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताएं भी जुड़ी होती हैं।
 

Manish Meharele | Published : Oct 17, 2022 5:47 AM IST / Updated: Oct 17 2022, 12:23 PM IST

उज्जैन. साल 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) 25 अक्टूबर को होने जा रहा है। ये ग्रहण बहुत ही खास रहेगा क्योंकि ये दीपावली के ठीक अगले दिन होगा। दीपावली पर्व 24 अक्टूबर, सोमवार को मनाया जाएगा और सूर्य ग्रहण इसके अगले दिन होगा। हालांकि दीपावली पूजन पर ग्रहण का कोई असर नहीं होगा। कार्तिक मास ही चंद्र ग्रहण का संयोग भी बन रहा है। 15 दिन के अंदर 2 ग्रहण होने से अशुभ घटनाओं की ओर इशारा कर रहा है। आगे जानिए ग्रहण का सूतक काल व अन्य खास बातें…

कब से कब तक रहेगा सूतक (Surya Grahan 2022 Timing In India)
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. आनंदशंकर व्यास के अनुसार, 25 अक्टूबर, सोमवार की शाम सूर्य ग्रहण का स्पर्श 04.42 से होगा और मोक्ष 6.30 बजे, जबकि सूर्यास्त शाम 5.50 बजे हो जाएगा। ग्रहण का मोक्ष सूर्यास्त के बाद होने से यह ग्रस्तास्त ग्रहण कहलाएगा। मोक्ष के बाद सूर्य के दर्शन न होने के कारण अगले दिन 26 अक्टूबर को सूर्य दर्शन के बाद ही ग्रहण का सूतक समाप्त होगा। इसलिए 25 अक्टूबर को सुबह से रात तक मंदिरों में पूजन आदि नहीं किया जाएगा। 

मंत्र सिद्धि के लिए खास रहेगा ये ग्रहण
ज्योतिषाचार्य पं. व्यास के अनुसार, 25 अक्टूबर, मंगलवार को होने वाला ग्रहण मंत्र सिद्धि के लिए बहुत ही खास रहेगा। गणपति अथर्वशीर्ष में लिखा है कि ग्रस्तास्त सूर्य ग्रहण पहले किसी पवित्र नदी के किनारे देव प्रतिमा के सामने बैठकर दीपक लगाकर मनचाहे फल के लिए मंत्र का जाप करें। इस उपाय से कोई भी मंत्र जल्दी ही सिद्ध हो जाता है और शुभ फल प्रदान करता है।

8 नवंबर को होगा चंद्रग्रहण (Chandra Grahan 2022 Timing In India)
25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण के बाद 8 नवंबर को चंद्रग्रहण होगा। इस दिन कार्तिक पूर्णिमा रहेगी। भारतीय समय के अनुसार ये ग्रहण दोपहर 02.41 से शुरू होगा जो शाम 06.20 तक रहेगा। इस ग्रहण का सूतक 9 घंटे पूर्व से प्रारंभ माना जाएगा। भारत के अलावा ये ग्रहण दक्षिणी/पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक और हिंद महासागर में देखा जाएगा।


ये भी पढ़ें-

Dhanteras 2022: धनतेरस पर सोना खरीदना क्यों माना जाता है शुभ? जानें इस परंपरा के पीछे की वजह

Diwali 2022: दीपावली की रात भूलकर भी न करें ये 5 काम, देवी लक्ष्मी तुरंत चली जाएंगी आपका घर छोड़कर

Diwali 2022: दीपावली की रात भूलकर भी न करें ये 5 काम, देवी लक्ष्मी तुरंत चली जाएंगी आपका घर छोड़कर
 

Share this article
click me!