Solar-Lunar Eclipse 2023: साल 2023 में कितने सूर्य व चंद्र ग्रहण होंगे, इनमें से कितने भारत में दिखेंगे?

Eclipse 2023: साल 2022 खत्म होने में कुछ ही दिन शेष बचे हैं और साल 2023 आने वाला है। हर कोई नए साल में होने वाली खगोलीय और ज्योतिषियों घटनाओं के बारे में जानना चाहता है। खास तौर पर चंद्र व सूर्य ग्रहण के बारे में।
 

Manish Meharele | Published : Nov 22, 2022 10:20 AM IST

उज्जैन. सूर्य व चंद्र ग्रहण हजारों सालों से मनुष्यों के आकर्षण का केंद्र है। वैसे तो ये सिर्फ खगोलीय घटनाएं हैं जो साल 4-5 बार होना आम बात है, लेकिन भारत में इसे धर्म और ज्योतिष से जोड़कर भी देखा जाता है, इसलिए यहां इसका विशेष महत्व है। साल 2023 में कब-कब सूर्य व चंद्र ग्रहण (Solar-Lunar Eclipse 2023) होंगे और क्या ये ग्रहण भारत में दिखाई देंगे, इसके बारे में हर कोई जानना चाहत है। आज हम आपको साल 2023 में होने वाले सभी ग्रहणों के बारे में बता रहे हैं। इनकी जानकारी इस प्रकार है…

2023 में दो सूर्य ग्रहण होंगे, भारत में नहीं दिखेंगे (Solar Eclipse 2023)
- उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, साल 2023 में 2 बार सूर्य ग्रहण के योग बनेंगे, लेकिन ये दोनों ही भारत में दिखाई नहीं देंगे, इसलिए यहां इनकी कोई धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताएं नहीं रहेंगी।
- पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को होगा। इस दिन वैशाख मास की अमावस्या रहेगी। ये ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया आदि देशों में दिखाई देगा। भारतीय समय के अनुसार, सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल की सुबह 07.05 से शुरू होकर 12.29 पर समाप्त होगा।
- दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को होगा। इस दिन आश्विन मास की अमावस्या रहेगी। ये ग्रहण अमेरिका और अफ्रीका के कुछ क्षेत्रों में दिखाई देगा। भारतीय समय के अनुसार, ग्रहण का आरंभ 14 अक्टूबर की रात 08.34 से होगा और मोक्ष 02.25 पर होगा।

2023 में दो चंद्र ग्रहण होंगे, सिर्फ 1 भारत में दिखेगा (Lunar Eclipse 2023)
- ज्योतिषाचार्य पं. द्विवेदी के अनुसार, साल 2023 में 2 चंद्र ग्रहण होंगे, लेकिन इनमें से एक भारत में दिखाई देगा, दूसरा नहीं। जो ग्रहण भारत में दिखाई देगा, सिर्फ उसी की धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताएं रहेंगी।
- पहला चंद्रग्रहण 5 मई को होगा। इस दिन वैशाख मास की पूर्णिमा रहेगी। ये उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। ये ग्रहण पश्चिमी देशों में दिखाई देगा। भारतीय समय के अनुसार, ये चंद्र ग्रहण 5 मई की रात 08.45 से शुरू होगा, जो लगभग 1 बजे समाप्त होगा।
- साल 2023 का दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को होगा, जो भारत में दिखाई देगा। इसलिए यहां इसकी धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताएं मानी जाएंगी। इस दिन आश्विन पूर्णिमा तिथि रहेगी। 

जानें भारत में दिखने वाले चंद्र ग्रहण से जुड़ी खास बातें… (Chandra Grahan 2023)
1.
28 अक्टूबर को भारत में दिखने वाले चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटा 19 मिनिट रहेगी। 
2. चंद्र ग्रहण का आरंभ 28 अक्टूबर की रात 01.05 मिनिट से होगा, मध्य काल 11.44 रहेगा। ग्रहण का मोक्ष रात 02.24 को होगा।
3. भारत के अलावा ये ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, अफ्रीका, उत्तर-दक्षिण अमेरिका आदि स्थानों पर दिखाई देगा।
4. चंद्र ग्रहण आश्विन नक्षत्र में और मेष राशि में होगा। इस राशि और नक्षत्र में जन्में लोगों को सावधाना रहना होगा।
5. ये चंद्र ग्रहण मेष, वृष, सिंह, कन्या, तुला, धनु, मकर और मीन राशि वालों के लिए अशुभ फल देने वाला रहेगा। 
6. चंद्र ग्रहण मिथुन राशि वालों के लिए सफलता देने वाला रहेगा। कर्क वालों को लाभ होगा। वृश्चिक और कुंभ वालों के लिए ये ग्रहण शुभ रहेगा।


ये भी पढ़ें-

Margashirsh Amavasya 2022: 23 नवंबर को अमावस्या पर 3 शुभ योग, ये 8 उपाय जीवन में लाएंगे सुख-समृद्धि


Shukra Uday November 2022: उदय हुआ शुक्र ग्रह, इन 3 राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ

Shani Meen Rashifal 2023: नुकसान-खराब सेहत, शनि की साढ़ेसाती पूरे साल करेगी परेशान, जानें और क्या-क्या होगा?
 

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

Share this article
click me!