Chandra Grahan 2022: देव दीपावली पर चंद्र ग्रहण का साया, जानें किस राशि में होगा ये ग्रहण?

Published : Oct 31, 2022, 03:30 PM IST
Chandra Grahan 2022: देव दीपावली पर चंद्र ग्रहण का साया, जानें किस राशि में होगा ये ग्रहण?

सार

Chandra Grahan 2022: इस बार देव दीपावली यानी कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का संयोग बन रहा है। ये भारत में देखा जा सकेगा, इसलिए यहां इसकी धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यता रहेगी। चंद्र ग्रहण 8 नवंबर, मंगलवार को होगा।  

उज्जैन. हाल ही में दीपावली के दूसरे दिन यानी 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण हुआ था, जो भारत में भी दिखाई दिया था और अब 8 नवंबर, मंगलवार को चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022) होने जा रहा है, ये भी भारत में दिखाई देगा। इस तरह 15 दिन के अंदर ये दूसरा ग्रहण होगा। 8 नवंबर, मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा है। धर्म ग्रंथों में इस तिथि का विशेष महत्व बताया गया है, इसे देव दीपावली भी कहते हैं। आगे जानिए ग्रहण से जुड़ी खास बातें…

किस राशि में होगा चंद्र ग्रहण?
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, 8 नवंबर को होने वाला चंद्र ग्रहण मेष राशि में होगा। इस दिन सूर्य, चंद्रमा और राहु मेष राशि में रहेंगे। बृहत्संहिता राहुचाराध्याय में लिखा है कि जब-जब मेष राशि में चंद्र ग्रहण होता है, तब-तब आम जनमानस को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालांकि सबसे ज्यादा निगेटिव असर मेष राशि वाले लोगों पर ही होगा। ग्रहण के दौरान बुध और शुक्र की दृष्टि चंद्रमा पर रहेगी। 

कब से कब तक होगा ग्रहण? (lunar eclipse timing in india)
ज्योतिषाचार्य पं. शर्मा के अनुसार, भारतीय समय के अनुसार, 8 नवंबर को होने वाला चंद्र ग्रहण दोपहर 2.41 बजे से शुरू होगा जो शाम 6.20 तक रहेगा। चूंकि ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए यहां इसके सूतक आदि नियम भी मान्य रहेंगे। चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। यानी इस ग्रहण का सूतक काल सुबह 5.41 से ही शुरू हो जाएगा जो ग्रहण के साथ ही समाप्त होगा।

भारत में शाम को दिखेगा चंद्र ग्रहण 
ज्योतिषाचार्य पं. शर्मा के अनुसार, 8 नवंबर की शाम को चंद्रोदय होने के साथ ही ये ग्रहण भारत में दिखाई देने लगेगा। इस दिन चंद्रोदय शाम 5.20 से होगा और चंद्र ग्रहण 6.20 पर समाप्त हो जाएगा यानी भारत में ये ग्रहण सिर्फ 1 घंटे के लिए दिखाई देगा। भारत के कुछ क्षेत्रों में ये ग्रहण आंशिक रूप से कहीं पूर्ण रूप से दिखाई देगा। ये ग्रहण अमेरिका में पूर्ण चंद्र ग्रहण के रूप में दिखेगा। 


ये भी पढ़ें-

November 2022 Festival Calendar: नवंबर में किस दिन कौन-सा व्रत-त्योहार मनाया जाएगा? यहां जानें डिटेल

Monthly Horoscope November 2022: इस महीने किसका साथ देंगे सितारे, किसे होगा फायदा-किसे नुकसान?

Vivah Muhurat 2022: देवउठनी एकादशी पर नहीं बजेगी शहनाई, जानें नवंबर-दिसंबर 2022 के शुभ मुहूर्त
 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: किसे मिलेगा किस्मत का साथ-कौन रहेगा खाली हाथ? जानें राशिफल से
Aaj Ka Panchang 8 दिसंबर 2025: आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र? जानें दिन भर के मुहूर्त की डिटेल