AAP की चुनावी तैयारी, CM केजरीवाल बोले, 'दिल्ली के लोग तय करेंगे सरकार की प्राथमिकताएं'

Published : Dec 27, 2019, 01:56 PM ISTUpdated : Dec 27, 2019, 01:59 PM IST
AAP की चुनावी तैयारी, CM केजरीवाल बोले, 'दिल्ली के लोग तय करेंगे सरकार की प्राथमिकताएं'

सार

 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के लोगों से बातचीत के बाद अगले पांच साल के लिए सरकार की प्राथमिकताएं तय की जाएंगी

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के लोगों से बातचीत के बाद अगले पांच साल के लिए सरकार की प्राथमिकताएं तय की जाएंगी। केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, ''अगले पांच साल क्या क्या करना है? अगले पांच साल कौन सी प्राथमिकताएं होनी चाहिए? आपसे बातचीत के बाद इस पर निर्णय होगा। हम रोज एक मुद्दे पर चर्चा करेंगे।'' 

उन्होंने गुरुवार को लोगों के साथ अपनी बातचीत का भी उल्लेख किया जिसमें यह तय किया गया कि दिल्ली को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। केजरीवाल दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में जाकर लोगों से बात कर रहे हैं।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

विदेशी महिला के साथ स्पा में गंदी हरकत, बेंगलुरु में मचा बवाल
मंत्री जी के ऑफिस से सोना और ₹1.5 लाख कैश ले उड़ा चोर! कर्नाटक विधानसभा में तो गजब ही हो गया