
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि इस चुनाव में लोग दिल्ली के भविष्य और अपने परिवार के बारे में सोच रहे हैं और अपनी निजी राजनीतिक पसंद से ऊपर उठकर आप का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया है, ‘‘दिल्ली में कुछ अलग सा हो रहा है।
इस चुनाव में लोग अपनी निजी राजनीतिक पसंद से ऊपर उठकर दिल्ली के भविष्य और अपने परिवार के बारे में सोच रहे हैं। चुनावों के दौरान विभाजनकारी राजनीति देखने को मिलती है लेकिन किसने सोचा था कि यह लोगों को एकजुट कर देगी।’’
उन्होंने इसके साथ एक महिला का पोस्ट भी साझा किया है जिसमें उसने लिखा है कि कैसे उसके भाजपा समर्थक पिता आम आदमी पार्टी (आप) का साथ दे रहे हैं। दिल्ली में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान आठ फरवरी को और गिनती 11 फरवरी को होनी है।
(ये खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई/भाषा की है। एशियानेट न्यूज हिंदी ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।)
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.