अरावली की तीनों सीट पर भाजपा का कब्जा, जानिए बायद से कौन बना विधायक

Published : Dec 08, 2022, 11:16 PM IST
अरावली की तीनों सीट पर भाजपा का कब्जा, जानिए बायद से कौन बना विधायक

सार

गुजरात विधानसभा चुनाव में सभी 182 सीटों की मतगणना आज हो रही है। अरावली जिले की 3 सीटों पर भी नतीजे जल्द जारी होने वाले हैं। राज्य में मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच है।  

गांधीनगर। Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में नतीजे जारी हो गए हैं। भाजपा ने 156 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, आप ने 17 सीट पर जीत दर्ज की है। आप को 5 सीट से संतोष करना पड़ा, जबकि अन्य को 4 सीट मिली है। राज्य में कुल 33 जिलों की 182 सीट पर इस बार दो चरणों में वोटिंग हुई थी। पहले चरण के लिए 1 दिसंबर को 19 जिलों की 89 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए। इस चरण में 788 उम्मीदवार मैदान में थे। वहीं, दूसरे चरण में शेष 14 जिलों की बची हुई 93 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई। इस चरण में 833 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हुआ। आज गुरुवार, 8 दिसंबर को परिणाम जारी हुए हैं।

इस बार पहले चरण में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समेत 36 अन्य छोटे-बड़े दलों ने चुनाव में हिस्सा लिया। इस चरण में 339 प्रत्याशी निर्दलीय थे, जबकि दूसरे चरण में भाजपा, कांग्रेस और आप समेत 60 दलों ने चुनाव में हिस्सा लिया। दूसरे चरण में 285 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में थे। दोनों ही चरणों के परिणाम आज गुरुवार, 8 दिसंबर को जारी हो रहे हैं। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। आइए जानते हैं जिले की सभी 3 विधानसभा सीटों पर क्या रुझान हैं। साथ ही, पिछली बार यहां किस पार्टी के कौन से उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी। 

Bayad Chunav result 2022: बायड विधानसभा सीट पर भाजपा से भीखीबेन परमार ने जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस ने महेंद्र सिंह वाघेला और आम आदमी पार्टी ने चुन्नीभाई को मैदान में उतारा था। 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के धवल सिंह झाला ने जीत दर्ज की थी। 

Bhiloda (ST) Chunav result 2022: भिलोदा सुरक्षित विधानसभा सीट पर भाजपा से पूनमचंद बरंदा ने जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस ने राजू पारदी और आम आदमी पार्टी से रूप सिंह भगोड़ा मैदान में थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के पूनमचंद बरंदा ने जीत दर्ज की थी। 

Modasa Chunav result 2022: मोदासा विधानसभा सीट पर भाजपा से भीखू सिंह परमार ने जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस ने राजेंद्र सिंह ठाकोर को और आम आदमी पार्टी ने राजेंद्र सिंह परमार को मैदान में उतारा था। 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राजेंद्र सिंह ठाकोर ने जीत दर्ज की थी। 

यह भी पढ़ें- 

काम नहीं आई जादूगरी! गहलोत के बाद कांग्रेस ने पायलट को दी गुजरात में बड़ी जिम्मेदारी, जानिए 4 दिन क्या करेंगे

पंजाब की तर्ज पर गुजरात में भी प्रयोग! जनता बताएगी कौन हो 'आप' का मुख्यमंत्री पद का चेहरा

बहुत हुआ.. इस बार चुनाव आयोग Corona पर भी पड़ेगा भारी, जानिए क्या लिया गजब फैसला

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

गैंगस्टर अबू सलेम को 14 दिन की पैरोल देने से सरकार का इनकार, अब क्या बचा आखिरी रास्ता?
45 लाख के गहने देख भी नहीं डोला मन, सफाईकर्मी की ईमानदारी देख सीएम ने दिया इनाम