
Gujarat Assembly Election: गुजरात विधानसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही शहमात का खेल भी शुरू हो चुका है। टिकट की दौड़ में शामिल नेताओं की आस्था बदलनी शुरू हो गई है। दिल्ली और पंजाब में सभी दलों की चुनावी गणित बिगाड़ने वाली आम आदमी पार्टी गुजरात में फंसती नजर आ रही है। आप ने शुक्रवार को जैसे ही अपना सीएम फेस घोषित किया, पार्टी में फूट पड़ गई है। सौराष्ट्र के कद्दावर नेता इंद्रनील राजगुरु ने आम आदमी पार्टी को अलविदा कह दिया है। इंद्रनील राजगुरु ने आप छोड़कर फिर से कांग्रेस का दामन थाम लिया। पार्टी छोड़ने वाले राजगुरु ने आम आदमी पार्टी को बीजेपी की बी टीम बताया है।
शुक्रवार को ज्वाइन किया कांग्रेस
आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के इन्द्रनील राजगुरु को कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने पार्टी ज्वाइन कराया है। इंद्रनील राजगुरु को सौराष्ट्र क्षेत्र का मजबूत नेता माना जाता है। सौराष्ट्र क्षेत्र गुजरात का महत्वपूर्ण क्षेत्र है। इंद्रनील राजगुरु पहले कांग्रेस में थे और उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन किया था। लेकिन सीएम फेस घोषित होने के कुछ ही घंटों बाद उन्होंने कांग्रेस में फिर वापसी कर ली है। राजगुरु ने आम आदमी पार्टी को बीजेपी की बी टीम बताई है। उन्होंने कहा कि यह बीजेपी के इशारों पर काम करने वाली पार्टी है।
आम आदमी पार्टी बोली-सौदा कर रहे थे राजगुरु
उधर, पार्टी छोड़ने के बाद आरोप लगाने वाले इंद्रनील राजगुरु पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी में टिकटों की सौदेबाजी कर रहे थे। 15 विधानसभा सीटों पर अपनी पसंद के प्रत्याशी चाहने के साथ ही मुख्यमंत्री पद के लिए खुद को चेहरा घोषित करने की मांग कर रहे थे। परन्तु आम आदमी पार्टी लोगों की पार्टी हैं। उनकी इच्छा पूरी करना हमारा कर्तव्य है।
यह भी पढ़ें-
पंजाब की तर्ज पर गुजरात में भी प्रयोग! जनता बताएगी कौन हो 'आप' का मुख्यमंत्री पद का चेहरा
बहुत हुआ.. इस बार चुनाव आयोग Corona पर भी पड़ेगा भारी, जानिए क्या लिया गजब फैसला
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.