
अहमदाबाद(Gujrat). गुजरात विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेजी से बढ़ने लगी हैं। सभी राजनीतिक दल अपनी- अपनी रस्साकशी में लगे हुए हैं। इसी बीच कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। कांग्रेस की दूसरी सूची में 46 उम्मीदवारों के नाम हैं। इसके पहले कांग्रेस पार्टी ने पहली सूची में 43 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था।
बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार रात उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने के बाद अब दूसरी सूची जारी किया है। 46 उम्मीदवारों वाली इस सूची में कई अहम सीटें और प्रत्याशी शामिल हैं। कांग्रेस पार्टी ने अंजर विधानसभा सीट के लिए रमेशभाई एस डंगर, गांधीधाम के लिए भरत वी सोलंकी, दीसा के लिए संजयभाई गोवाभाई राबरी, खेरलु सीट के लिए मुकेशभाई एम देसाई को प्रत्याशी बनाया है।
दोनों लिस्ट में शामिल हैं कई बड़े नाम
कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में हिम्मतनगर विधानसभा सीट के लिए कमलेशकुमार को प्रत्याशी बनाया है। अकोटा से ऋत्विक जोशी, रावपुरा से संजय पटेल और गांधीधाम से भरत वी. सोलंकी को टिकट दिया गया है इसके अलावा राजकोट साउथ से हितेशभाई एम वोरा, राजकोट रूरल से सुरेशभाई कर्शणभाई भथवार को उम्मीदवार बनाया है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.