कांग्रेसी अब भाजपाई विधायक.. BJP से जीत विधानसभा पहुंचे 14 पूर्व कांग्रेसी MLA और 3 खा गए मात, जानिए नाम-सीट

Published : Dec 10, 2022, 01:35 PM ISTUpdated : Dec 10, 2022, 01:36 PM IST
कांग्रेसी अब भाजपाई विधायक.. BJP से जीत विधानसभा पहुंचे 14 पूर्व कांग्रेसी MLA और 3 खा गए मात, जानिए नाम-सीट

सार

इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 12 पूर्व विधायक मैदान में थे। वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हार्दिक पटेल और पूर्व विधायक मोहन सिंह राठवा के बेटे राजेंद्र सिंह ने भी भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। 

गांधीनगर। गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी इस बार अपना दावा सही कर दिखाया। पार्टी ने चुनाव से पहले दावा किया था कि वह इस बार रिकॉर्ड वोट शेयर और रिकॉर्ड सीट के साथ सातवीं बार सत्ता में लौटेगी। 8 दिसंबर को जब रिजल्ट आए तो पार्टी का दावा सही साबित हुआ। यही नहीं, इस बार चुनाव से पहले कांग्रेस के वे ज्यादातर नेता जीतने में कामयाब रहे, 

इस बार चुनाव से पहले बहुत से कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो गए थे। पार्टी ने इन्हें टिकट दिया और दिलचस्प ये है कि वे सभी चुनाव जीतने में कामयाब रहे। भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल के अलावा, 12 अन्य पूर्व विधायकों के साथ एक पूर्व कांग्रेसी विधायक के बेटे को टिकट दिया था। इसमें कुल 14 में से 3 को हार का सामना करना पड़ा, जबकि 11 ने जीत दर्ज की। 

वीरमगाम सीट पर हार्दिक ने अमर सिंह को हराया 
जिन तीन कांग्रेसियों की हार हुई, उनमें ज्यादातर को आप और कांग्रेस के बीच हुए वोट बंटवारे के कारण हार का सामना करना पड़ा। भाजपा में शामिल हुए पूर्व कांग्रेसी विधायक हर्षद रबाड़िया को आप के भूपेंद्र भयानी ने विसावदर सीट से मात दी। वहीं, मार्च 2019 में कांग्रेस के विधायक पद से इस्तीफा देने वाले जवाहर चावड़ा तब भाजपा के टिकट पर उपचुनाव जीत गए थे, मगर कांग्रेस के अरविंद लडानी से करीब तीन हजार वोट से हार गए। हार्दिक पटेल ने वीरमगाम सीट पर आप के अमर सिंह ठाकोर को करीब 51 हजार वोटों से हराया। इसके अलावा, कोली नेता कुंवरजी बावलिया ने जसदण सीट से जीत हासिल की है। वे 2018 में कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके थे और बाद में उपचुनाव में भी भाजपा के टिकट पर लड़कर जीत दर्ज की थी। हालांकि, बावलिया ने इस बार आप के तेजस गाजीपारा को करीब एक हजार वोटों के अंतर से ही हराया है। इसके अलावा, कांग्रेस से भाजपा में आए राघवजी पटेल ने आप के प्रकाश डोंगा को जामनगर ग्रामीण सीट से हराया। 

जानिए कौन पूर्व कांग्रेसी किस सीट से जीता 
प्रमुख आदिवासी नेता मोहन सिंह राठवा ने इस बार अपने बेटे को राजेंद्र सिंह राठवा को भाजपा से टिकट दिलाया। राजेंद्र ने इस बार कांग्रेस के संग्राम सिंह राठवा को 29 हजार वोटों से हराया। वहीं, अब्दासा विधानसभा सीट से पूर्व कांग्रेसी विधायक प्रद्युमन सिंह जडेजा ने कांग्रेस के जाट ममद को नौ हजार से अधिक वोटों से हराया। कांग्रेस छोड़ने  के बाद उन्होंने 2020 में उपचुनाव भी भाजपा के टिकट पर लड़ा था और जीत दर्ज की थी। वहीं, पूर्व कांग्रेसी और अब भाजपाई हो चुके जीतू चौधरी ने कपराडा सीट से कांग्रेसी नेता बसंत पटेल को 32 हजार वोटों से हराया है। गांधीनगर दक्षिण से अल्पेश ठाकोर ने 33 हजार वोट से जीत दर्ज की है। इसके अलावा, कर्जन सीट से पूर्व कांग्रेस नेता अक्षय पटेल ने भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की है। गोधरा सीट पर सीके राउलजी ने भी भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की है। तलाला सीट से भागा बराड़ और धारी से जेवी काकड़िया ने जीत दर्ज की है। 

यह भी पढ़ें- 

पंजाब की तर्ज पर गुजरात में भी प्रयोग! जनता बताएगी कौन हो 'आप' का मुख्यमंत्री पद का चेहरा

बहुत हुआ.. इस बार चुनाव आयोग Corona पर भी पड़ेगा भारी, जानिए क्या लिया गजब फैसला

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला