भाजपा ने पहली लिस्ट में 160 नाम जारी किए, 14 महिलाओं को दिया टिकट, जानिए किसे कहां से बनाया उम्मीदवार

Gujarat Assembly Election 2022: भारतीय जनता पार्टी ने पहली सूची में 160 उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं। इसमें 14 महिलाओं को टिकट दिया गया है। पार्टी ने जामनगर उत्तर सीट से क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को उम्मीदवार बनाया है। 

Ashutosh Pathak | Published : Nov 10, 2022 10:16 AM IST / Updated: Nov 10 2022, 05:09 PM IST

गांधीनगर। Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने गुरुवार को अपनी पहली सूची जारी कर दी। इसमें कुल 182 विधानसभा सीट में से 160 सीट के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया गया है। भाजपा ने इस लिस्ट में पहले और दूसरे चरण में होने वाले उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। पहले चरण में 89 विधानसभा सीट पर 1 दिसंबर को वोटिंग होनी है, जबकि दूसरे चरण में 93 विधानसभा सीट पर 5 दिसंबर को वोटिंग होनी है। 

पार्टी ने जो पहली लिस्ट जारी की है, उसमें पहले चरण के लिए 84 उम्मीदवारों के नाम हैं, जबकि शेष 76 उम्मीदवारों के नाम दूसरे चरण के उम्मीदवारों के हैं। माना जा रहा है कि पार्टी जल्द ही अगली लिस्ट में पहले चरण के 5 और दूसरे चरण 17 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में 14 महिलाओं को टिकट दिया है। ज्यादातर सुरक्षित और आदिवासी सीट पर महिलाओं को टिकट दिया गया है। 

लिस्ट में देखिए किसे कहां से मिला टिकट 

उम्मीदवार का नाम विधानसभा सीट
मनीषा बेन राजीवभाई वकील (SC)वडोदरा शहर
निमिषाबेन मनहरसिंह सुथार (ST) मोरवा हदफ 
दर्शनाबेन बाघेला (SC) असारवा  
भीखीबेन गिरवंतसिंह परमार बायड  
पायलबेन मनोज कुमार कुकरानी नरोदा 
कंचनबेन वीनूभाई रादडिया ठक्करबारपा नगर 
डॉक्टर दर्शिता बेन पारस शाह राजकोट पश्चिम 
जिग्नाबेन संजयभाई पंडया वढवाण 
मालतीबेन किशोरभाई महेश्वरी (SC)गांधीधाम 
रिवाबा रविंद्र सिंह जडेजा  जामनगर उत्तर 
गीताबा जयराज सिंह जडेजा गोंडल 
भानुबेन मनोहरभाई बावरिया (SC) राजकोट ग्रामीण 
दर्शनाबेन देखमुख (वसावा) (ST) नांदोद 
संगीताबेन पाटिल लिंबायत 

जिग्नाबेन को वढवाण सीट से मिला टिकट 
पार्टी ने पहली लिस्ट में वडोदरा शहर से मनीषा बेन राजीवभाई वकील को टिकट दिया है। यह सुरक्षित सीट है। मोरवा हदफ सीट से निमिषाबेन मनहरसिंह सुथार को टिकट दिया गया है। यह एसटी सीट है। असारवा सीट से दर्शनाबेन बाघेला को टिकट दिया गया है। यह सुरक्षित सीट है। बायड विधानसभा सीट पर भीखीबेन गिरवंतसिंह परमार को टिकट दिया गया है। नरोदा विधानसभा सीट पर पायलबेन मनोज कुमार कुकरानी को टिकट दिया गया है। ठक्करबारपा नगर विधानसभा सीट पर कंचनबेन वीनूभाई रादडिया को टिकट दिया गया है। लिंबायत विधानसभा सीट पर संगीताबेन पाटिल को टिकट दिया गया है। नांदोद विधानसभा सीट पर दर्शनाबेन देखमुख (वसावा) को टिकट दिया गया है। यह आदिवासी सीट है। पार्टी ने राजकोट ग्रामीण विधानसभा सीट पर भानुबेन मनोहरभाई बावरिया को टिकट दिया है। यह सुरक्षित सीट है। इसके अलावा, गोंडल विधानसभा सीट पर गीताबा जयराज सिंह जडेजा को टिकट दिया है। जामनगर उत्तर विधानसभा सीट पर रिवाबा रविंद्र सिंह जडेजा को टिकट दिया गया है। गांधीधाम विधानसभा सीट पर पर मालतीबेन किशोरभाई महेश्वरी को टिकट दिया गया है। यह सुरक्षित सीट है। वढवाण विधानसभा सीट पर जिग्नाबेन संजयभाई पंडया को टिकट दिया गया है। राजकोट पश्चिम विधानसभा सीट से डॉक्टर दर्शिता बेन पारस शाह को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। 

 

 

8 दिसंबर को आएगा परिणाम  
इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव में पहले चरण की वोटिंग प्रक्रिया के लिए गजट नोटिफिकेशन 5 नवंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग प्रक्रिया के लिए 10 नवंबर को जारी होगा। स्क्रूटनी पहले चरण के लिए 15 नवंबर को होगी, जबकि दूसरे चरण के लिए 18 नवंबर की तारीख तय है। नाम वापसी की अंतिम तारीख पहले चरण के लिए 17 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 21 नवंबर निर्धारित की गई है। पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया 14 नवंबर अंतिम तारीख होगी, जबकि दूसरे चरण के लिए नामाकंन प्रक्रिया की अंतिम तारीख 17 नवंबर होगी। राज्य में पहले चरण की वोटिंग 1 दिसंबर को होगी, जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर (Gujrat Vidhansabha Chunav kitni tarikih ko hai) को होगी। वहीं, मतगणना दोनों चरणों की 8 दिसंबर को होगी और संभवत: उसी दिन देर रात तक अंतिम परिणाम जारी हो जाएंगे। 

 खबरें और भी हैं..

21 साल पहले गुजरात में जल संकट, नल नहीं दुखी आंखों से निकलता था पानी, शाह ने बताया मोदी ने कैसे किया कमाल

अजीब उलझन में ये 11 विधायक, खुद का टिकट भी कट सकता है.. बेटे-बेटी के लिए भी नहीं मांग पाएंगे

Share this article
click me!