
गांधीनगर। Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में पहले चरण की वोटिंग कल यानी 1 दिसंबर को है। वहीं, इस चरण के लिए प्रचार अभियान मंगलवार की शाम पांच बजे से थम गया। इस बीच, सभी राजनीतिक दलों ने दूसरे चरण की 93 सीटों के लिए प्रचार पर फोकस कर दिया है। दूसरे चरण के लिए मतदान 5 दिसंबर को होगा और दोनों चरणों का रिजल्ट 8 दिसंबर को आएगा।
वहीं, दाहोद जिले के आदिवासी बहुल देवगढ़ बैरिया में एक रैली को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। नड्डा ने इन दोनों ही पार्टी को बटेर चिड़िया की तरह बताया, जो खड़ी फसलों को नष्ट कर उड़ जाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा यहां रहने के लिए है।
भ्रामक दावे कर वोट मांगती हैं कांग्रेस और आप
नड्डा ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आप और कांग्रेस जैसी पार्टियां चुनाव के दौरान उभरती हैं और फिर गायब हो जाती हैं। नड्डा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि गुजरात के लोगों को भ्रामक दावे करके वोट मांगने वालों को अवसर नहीं दिया जाना चाहिए। वे बटेर की तरह होती हैं, जैसे ही फसल तैयार होती है, बटेर आती हैं और पूरी फसल चट करके उड़ जाती हैं।
अटल जी ने बनाया था आदिवासी मंत्रालय
नड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस आदिवासियों के लिए घड़ियाली आंसू तो बहाते हैं, मगर 70 साल तक जब उनकी सरकार थी, तब उन्होंने उनके लिए कुछ नहीं किया। नड्डा ने कहा कि कि यह हमारे प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थे, जिन्होंने आदिवासियों के लिए अलग मंत्रालय बनाया था और यह प्रधानमंत्री मोदी थे, जिन्होंने एक आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को भारत का पहला आदिवासी राष्ट्रपति बनाया था। उन्होंने भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार बनी तो वन बंधु कल्याण योजना पार्ट-2 के तहत एक लाख करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि आदिवासी क्षेत्रों में नई सड़के, आवासीय विद्यालय और मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें-
पंजाब की तर्ज पर गुजरात में भी प्रयोग! जनता बताएगी कौन हो 'आप' का मुख्यमंत्री पद का चेहरा
बहुत हुआ.. इस बार चुनाव आयोग Corona पर भी पड़ेगा भारी, जानिए क्या लिया गजब फैसला
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.