पिछले गुजरात चुनाव में अहमदाबाद में इन सीटों पर कांग्रेस को मिली थी जीत, भाजपा इस बार वापसी की तैयारी में

Gujarat Assembly Election 2022: भाजपा गुजरात चुनाव में सातवीं बार सत्ता में आने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। वह अपनी उन सीटों को भी इस बार हासिल करना चाहती है, जिन पर पिछले विधानसभा चुनाव में उसे हार मिली थी। 

Ashutosh Pathak | Published : Nov 24, 2022 6:36 AM IST / Updated: Nov 24 2022, 04:35 PM IST

गांधीनगर।Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के बीच अहमदाबाद में सबसे अधिक 21 सीटें हैं, जहां प्रचार को तवज्जो दी जा रही है। हालांकि, वोटर्स अपने पत्ते नहीं खोल रहे और राजनीतिक दलों को यही बात चुभ रही है। कई जगह तो लोग न नेताओं के पास जा रहे हैं और न ही नेताओं को अपने पास आने दे रहे हैं। 

इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव में दोनों चरणों के लिए नामांकन का दौर समाप्त हो चुका है। राज्य में पहले चरण की वोटिंग 1 दिसंबर को होगी, जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को होगी। वहीं, मतगणना दोनों चरणों की 8 दिसंबर को होगी। पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया 14 नवंबर अंतिम तारीख थी। दूसरे चरण के लिए नामाकंन प्रक्रिया की अंतिम तारीख 17 नवंबर थी। पहले चरण की वोटिंग प्रक्रिया के लिए गजट नोटिफिकेशन 5 नवंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग प्रक्रिया के लिए 10 नवंबर को जारी हुआ था। स्क्रूटनी पहले चरण के लिए 15 नवंबर को हुई, जबकि दूसरे चरण के लिए 18 नवंबर की तारीख तय थी। नाम वापसी की अंतिम तारीख पहले चरण के लिए 17 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 21 नवंबर को हुई। 

अब कांग्रेस का कब्जा.. कभी भाजपा का गढ़ था जमालपुर 
जमालपुर-खड़िया विधानसभा सीट पर अभी कांग्रेस का कब्जा है। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी इमरान खेड़ावाला ने भाजपा उम्ममीदवार भूषण भट्ट को हराया था। वहीं, दाणीलिम्डा विधानसभा सीट भी कांग्रेस का गढ़ रही है। 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता शैलेश परमार ने भाजपा के नरेश व्यास को करीब 30 हजार वोटों से शिकस्त दी थी। 

भाजपा ने भरत का पत्ता काटा 
दरियापुर विधानसभा सीट भी कांग्रेस का गढ़ रही है। यहां पिछले तीन बार से कांग्रेस का कब्जा रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता गयासुद्दीन शेख ने भाजपा के भरत बारोट को हरा दिया था। इस बार भाजपा ने भरत का पत्ता काट दिया और कौशिक जैन को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने गयासुद्दीन को ही दोबारा मौका दिया है, मगर दिक्कत ये है कि निर्दलीय प्रत्याशी और आप उम्मीदवार भी मुस्लिम ही है। 

यह भी पढ़ें- 

काम नहीं आई जादूगरी! गहलोत के बाद कांग्रेस ने पायलट को दी गुजरात में बड़ी जिम्मेदारी, जानिए 4 दिन क्या करेंगे

पंजाब की तर्ज पर गुजरात में भी प्रयोग! जनता बताएगी कौन हो 'आप' का मुख्यमंत्री पद का चेहरा

बहुत हुआ.. इस बार चुनाव आयोग Corona पर भी पड़ेगा भारी, जानिए क्या लिया गजब फैसला 

Share this article
click me!