एक गांव ऐसा जहां चुनाव में होते हैं अजब-गजब नियम, वोट नहीं किया तो फाइन भरना होगा, जानिए कुछ और दिलचस्प बातें

Published : Nov 27, 2022, 03:24 PM IST
एक गांव ऐसा जहां चुनाव में होते हैं अजब-गजब नियम, वोट नहीं किया तो फाइन भरना होगा, जानिए कुछ और दिलचस्प बातें

सार

Gujarat Assembly Election 2022: राजकोट से करीब 22 किलोमीटर दूर राजसमादलिया गांव है, जहां गांव वालों ने कई सख्त नियम कानून बनाए हुए हैं। यहां अगर किसी गांव वाले ने वोट नहीं किया तो 51 रुपए फाइन भरना पड़ेगा। 

गांधीनगर। Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के बीच एक ऐसे गांव की चर्चा है, जहां पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान दिलचस्प कानून लागू हो जाते हैं और इनका पालन सभी को करना होता है। इस गांव का नाम है राजसमादलिया और यह राजकोट से 22 किलोमीटर दूर है। हालांकि, गांव का मूल नाम समादलिया ही है, मगर राजकोट में होने की वजह से लोग आगे राज भी जोड़ देते हैं। 

गुजरात में पहले चरण की वोटिंग प्रक्रिया के लिए गजट नोटिफिकेशन 5 नवंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग प्रक्रिया के लिए 10 नवंबर को जारी हुआ था। स्क्रूटनी पहले चरण के लिए 15 नवंबर को हुई, जबकि दूसरे चरण के लिए 18 नवंबर की तारीख तय थी। नाम वापसी की अंतिम तारीख पहले चरण के लिए 17 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 21 नवंबर को हुई। गुजरात विधानसभा चुनाव में दोनों चरणों के लिए नामांकन का दौर समाप्त हो चुका है। राज्य में पहले चरण की वोटिंग 1 दिसंबर को होगी, जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को होगी। पहले चरण के लिए प्रचार अभियान 29 नवंबर की शाम पांच बजे खत्म होगा। वहीं, मतगणना दोनों चरणों की 8 दिसंबर को होगी। पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया 14 नवंबर अंतिम तारीख थी। दूसरे चरण के लिए नामाकंन प्रक्रिया की अंतिम तारीख 17 नवंबर थी।  

वोट नहीं किया तो 51 रुपए का जुर्माना 
इस गांव में चुनाव के दौरन प्रचार करना मना है। वोट नहीं करने वालों पर जुर्माना  लगाया जाता है। गांव के प्रवेश द्वार पर बड़ा सा बोर्ड लगा है, जिस पर अंग्रेजी में कई नियम-कायदों का उल्लेख है। इसमें एक है कि किसी भी पार्टी का चुनाव प्रचार के लिए गांव में प्रवेश वर्जित है। वोट नहीं किया तो 51 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। 

गुटखा खाना, प्लास्टिक फेंकना, पेड़ काटने पर भी बैन 
इसके अलावा, गांव में गुटखा खाना मना है। प्लास्टिक फेंकना भी मना है। खुले जगह पर कूड़ा नहीं फेंक सकते। शराब पीना मना है। वैसे तो पूरे गुजरात में शराब बैन है। पेड़ नहीं काट सकते। अगर किसी ने काटा तो पांच सौ रुपए जुर्माना वसूला जाएगा। ऐसे कई नियम हैं, जिसके उल्लंघन पर लोगों को फाइन भरना पड़ सकता है। 

यह भी पढ़ें- 

काम नहीं आई जादूगरी! गहलोत के बाद कांग्रेस ने पायलट को दी गुजरात में बड़ी जिम्मेदारी, जानिए 4 दिन क्या करेंगे

पंजाब की तर्ज पर गुजरात में भी प्रयोग! जनता बताएगी कौन हो 'आप' का मुख्यमंत्री पद का चेहरा

बहुत हुआ.. इस बार चुनाव आयोग Corona पर भी पड़ेगा भारी, जानिए क्या लिया गजब फैसला

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Rahul Gandhi को बोलने से रोका तो मचा बवाल, ये 8 सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड
Meta को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई तगड़ी फटकार, कहा- नियम मानो वरना भारत छोड़ो