गुजरात-हिमाचल चुनाव का रिजल्ट 8 दिसंबर को, सुबह 8 बजे से मिलेंगे रूझान, एशियानेट न्यूज हिंदी पर सबसे तेज अपडेट

Published : Dec 06, 2022, 05:59 PM ISTUpdated : Dec 06, 2022, 06:01 PM IST
गुजरात-हिमाचल चुनाव का रिजल्ट 8 दिसंबर को, सुबह 8 बजे से मिलेंगे रूझान, एशियानेट न्यूज हिंदी पर सबसे तेज अपडेट

सार

गुजरात विधानसभा चुनाव और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 8 दिसंबर की सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू होगी और उसी समय से रूझान आने शुरू हो जाएंगे। 

नई दिल्ली। दो राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे गुरुवार 8 दिसंबर को जारी होने वाले हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव में कुल 182 सीटों पर वोटिंग दो चरण में हुई थी, जबकि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी 68 सीट पर मतदान एक चरण में ही पूरा हुआ। दोनों ही राज्यों की कुल 250 सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी। सबसे डाक मत पत्रों की गिनती होगी और इसी के साथ रुझान आने शुरू हो जाएंगे। यही रुझान कुछ घंटों बाद नतीजे में बदलते जाएंगे। सभी सीटों पर सबसे तेज रिजल्ट के लिए बने रहिए एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ। हम सबसे पहले बताएंगे कौन VIP जीता और किसे हुई मायूसी। यही नहीं, एक्सपर्ट से बात कर हार-जीत की बड़ी वजहों से भी आपको रूबरू कराएंगे। 

गुजरात विधानसभा चुनाव से जुड़े जरूरी आंकड़े- 

  • निर्वाचन आयोग ने बीते 3 नवंबर को राज्य में चुनाव का ऐलान किया था। 
  • राज्य में सभी 182 सीट पर दो चरणों में वोटिंग हुई। पहला चरण की वोटिंग 1 दिसंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को हुई।
  • पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया 5 नवंबर को शुरू हुई। 14 नवंबर अंतिम दिन था। नाम वापसी की अंतिम तारीख 17 नवंबर थी। 
  • दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया 10 नवंबर को शुरू हुई। 17 नवंबर अंतिम दिन था। नाम वापसी की तारीख 21 नवंबर रखी गई थी। 
  • पहले चरण में 788 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें 339 निर्दलीय उम्मीदवार थे। 39 राजनीतक दलों ने अपने प्रत्याशी उतारे थे। 
  • दूसरे चरण में 833 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें 285 निर्दलीय उम्मीदवार थे। 61 राजनीतिक दलों ने इस बार प्रत्याशी उतारे। 
  • पहले चरण में राज्य के सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिण गुजरात के 19 जिलों की 89 विधानसभा सीट पर वोटिंग हुई। 
  • दूसरे चरण में उत्तर गुजरात और मध्य गुजरात के 14 जिलों की 93 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई थी। 
  • पहले चरण में 63.31 प्रतिशत, जबकि दूसरे चरण में 60.94 प्रतिशत वोटिंग हुई। 
  • भाजपा ने मौजूदा मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को ही इस बार भी सीएम फेस बनाया है। 
  • आप ने इसुदान गढ़वी को पार्टी की ओर से सीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया है। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़े प्रमुख आंकड़े और जानकारी- 

  • राज्य में कुल 12 जिले हैं, जिनमें 68 विधानसभा सीट है। वोटिंग एक चरण में 12 नवंबर को हुई। 
  • इस बार 412 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें 388 पुरूष और 24 महिला उम्मीदवार थे। 
  • राज्य में 55 लाख 92 हजार रजिर्स्ड वोटर थे। कुल 7881 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। 
  • सबसे ऊंचा पोलिंग बूथ तशीगंग है, जो समुद्र तल से 15 हजार 256 फुट की ऊंचाई पर है। 
  • भाजपा ने मौजूदा सीएम जयराम ठाकुर को ही इस बार भी मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है। 

यह भी पढ़ें- 

काम नहीं आई जादूगरी! गहलोत के बाद कांग्रेस ने पायलट को दी गुजरात में बड़ी जिम्मेदारी, जानिए 4 दिन क्या करेंगे

पंजाब की तर्ज पर गुजरात में भी प्रयोग! जनता बताएगी कौन हो 'आप' का मुख्यमंत्री पद का चेहरा

बहुत हुआ.. इस बार चुनाव आयोग Corona पर भी पड़ेगा भारी, जानिए क्या लिया गजब फैसला

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

12 जनवरी से रेल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, जानें सिर्फ कौन लोग बुक कर पाएंगे टिकट
काला चश्मा, काली जैकेट, काली ही वॉच...यूथ दिवस पर देखिए PM मोदी का स्वैग